{"_id":"6160a3478ebc3e05c60f1727","slug":"the-miscreants-who-came-as-policemen-beat-the-watchman-tied-their-hands-and-feet-and-threw-them-in-the-field-akbarpur-news-knp6571630118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने चौकीदार को पीटा, हाथ पैर बांध खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने चौकीदार को पीटा, हाथ पैर बांध खेत में फेंका
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से बेहोश चौकीदार पुत्तीलाल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। हरपुरा गांव में पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने चौकीदार को घर से ले जाकर पीटा और खेत में बांधकर डाल दिया। पुलिस ने चौकीदार को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी चौकीदार पुत्तीलाल गुरुवार की रात घर के बहार चारपाई पर सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने आकर कहा कि वह थाना मंगलपुर के सिपाही है और एसओ साहब उसे बुला रहे हैं। इस पर चौकीदार उनके साथ घर से चला गया।
जब चौकीदार काफी देर तक वापस नहीं आया तो पत्नी रामा ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर तलाश शुरू की तो चौकीदार गांव के बहार सोमपाल के खेत में बेहोशी की हालत पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया। जहां से डॉ. वैभव कटियार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलपुर इंस्पेक्टर चंद्रदेव यादव ने बताया कि चौकीदार का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।