फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Minister of State remained present at the committee for two hours for the farmers

Kanpur News: किसानों के लिए दो घंटे समिति पर डटी रहीं राज्यमंत्री

Fri, 29 Aug 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State remained present at the committee for two hours for the farmers
फोटो-22- समिति पर बैठकर खाद वितरण कराती राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद
रूरा (कानपुर देहात)। जिले की 78 समितियों में खाद वितरण किया जा रहा है। कुछ समितियों में लंबी लाइन लग रही है। घंटों इंतजार के बाद भी किसान बिना खाद के लौट जा रहे हैं। गुरुवार को किसानों की समस्या व शिकायतों पर रूरा समिति पहुंची राज्यमंत्री ने दो घंटे बैठकर खाद का वितरण कराया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला रूरा समिति पर गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब पहुंची। उन्होंने समिति पर मौजूद सचिव विमल यादव से यूरिया खाद के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लाइन में खड़े किसानों से बारी-बारी से अभिलेख जमाकर खाद वितरण कराना शुरू किया। राज्यमंंत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से जनता दरबार व फोन कर रूरा, सराय गढ़ेवा, भटौली, तिगांई, हसनापुर, इन्जुआ रामपुर,गैजुमऊ गांव के किसान समस्या बता रहे थे।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने बताया था कि भीड़ अधिक हो रही है। लाइन में लगने के बाद बिना खाद लिए लौटना पड़ रहा है। इसकी जानकारी पर वह पहुंची थी। बताया कि शाम चार बजे तक दो घंटे समिति पर बैठकर किसानों को नियमानुसार खाद का वितरण कराया है। बताया कि अधिकारियों से बात कर समितियों में खाद की उपलब्धा कराई जाएगी। समिति सचिव विमल यादव ने बताया कि तीन सौ किसानों को तीन सौ बोरी खाद का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



..................


घंटों लाइन में लगे रहे किसान तब मिल सकी खाद
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के सहकारी समिति जैतपुर में गुरुवार को खाद वितरण की जानकारी पर सुबह से किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की लंबी लाइन लगी देख सचिव ने पुलिस बुलाई। पुलिस के पहुंचने पर लाइन लगवाकर किसानों को खाद का वितरण कराया गया। सचिव पंकज शुक्ला व अध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि किसानों को टोकन व्यवस्था के तहत खाद वितरित की जा रही है। समिति में पर्याप्त स्टॉक है। किसानों को नियम के मुताबिक खाद दी जा रही है। (संवाद)
....................
वहीं, विकास खंड मलासा के अरहरियामऊ और लवरसी समिति में गुरुवार सुबह से किसानों खाद लेने के लिए जुट गए। दोपहर 11 बजे के बाद खाद का वितरण शुरू हो सका। इससे पहले इंतखाब और आधार कार्ड जमा करने के लिए किसान लाइन में लगे रहे। सचिव शिवमोहन ने बताया कि किसानों की देखकर बरौर थानाध्यक्ष को सूचना दी। पुलिस बल ने पहुंच कर खाद का वितरण शुरू कराया। 120 बोरी खाद बांटी गई। डीजी नंबर लेट मिलने के कारण खाद का वितरण देर शुरू हुआ।

वहीं, लवरसी में समिति में खाद का वितरण कराया गया। जबकि समिति लवरसी में खाद वितरण की के समय किसानों में ही धक्का मुक्की होने लगी। सचिव अनुराग यादव ने मूसानगर थानाध्यक्ष कालीचरन को सूचना दी। पुलिस बल के पहुंचने पर खाद का वितरण किया जा सका। यहां 250 बोरी खाद का वितरण किया गया। मूसानगर साधन सहकारी समिति सचिव संजय यादव ने बताया कि लेखपाल की मौजूदगी में 350 बोरी खाद वितरण की गई।

.................
खाद नहीं मिलने से भटकते हैं किसान
मूसानगर/ बरौर। सिहारी के बलबीर, खुशीराम, लवरसी के नागेश, जयराम, ललित, राजेंद्र, बरौर शिवम, अंजुम, मकरंदापुर के अरूण सचान ने बताया कि खाद नहीं मिल पाने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। वहीं धान व बाजरा की फसल में खाद डालने का समय निकला जा रहा है। हालात सभी समितियाें व अन्य केंद्रों में एक जैसे हैं। सभी केंद्रों में एक साथ खाद का वितरण करा दिया जाए तो इतनी भीड़ और अन्य कोई समस्या नहीं होगी। जहां खाद वितरण होती है किसान खाद मिलने की लालसा में पहुंचते हैं। वहां से भी मायूष लौटना पड़ता है। (संवाद)

फोटो-22- समिति पर बैठकर खाद वितरण कराती राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद

फोटो-22- समिति पर बैठकर खाद वितरण कराती राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed