फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mercury reached 44 degrees Celsius, the hottest day in 55 years.

Kanpur News: पारा पहुंचा 44 के पार, 55 साल में सबसे गर्म रहा दिन

Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 44 degrees Celsius, the hottest day in 55 years.
कानपुर देहात। इस साल अप्रैल में दिन का तापमान रिकार्ड गढ़ रहा है। रविवार को तापमान का पारा और चढ़ गया और 44.1 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। हालात ये हुए कि हवा गर्म हो गई। भीषण गर्मी में राहगीरों के हलक सूख गए। वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसाया। सीएसए में उपलब्ध 1971 से अब तक के डेटा में अप्रैल में इतना तापमान कभी नहीं रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान बढ़ने और अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई थी। इधर अब पारा 40 डिग्री के पार जाने के बाद हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 1999 के बाद 25 अप्रैल का दिन सबसे गर्म रहा था। हालांकि दोपहर में इक्का-दुक्का बादल भी आए। शनिवार की रात भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

रविवार को आसमान से आग बरसी तो शनिवार की तुलना में 1.1 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। उत्तर पश्चिम दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले गर्म हवा के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। घरों में भी पंखे की हवा बेअसर रही। कूलर व एसी में जरूरत रही, मगर गर्मी में फाल्ट से बिजली की आंख मिचौली से कूलर व एसी बंद होने से लोग परेशान रहे। इन्वर्टर से पंखे जरूर चले लेकिन गर्म हवा लगने से लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रात में बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान हो रहे है। रविवार को भीषण गर्मी के चलते दोपहर में लोग निकलने का साहस नहीं कर सके। अकबरपुर में बाजार का दिन होने के बाद भी सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद लोग सिर व चेहरा ढक कर निकले। घरों में लोग नीबू पानी, ग्लूकोस मिलाकर ठंडा पानी पीने के साथ नारियल पानी पीकर गर्मी से राहत पाने का जतन करते रहे। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी चार दिन लू का प्रकोप रहेगा। घर से बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले। दोपहर में बाहर निकलने से पहले सिर व चेहरा ढक लें।
..........................
चार दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
आगामी कुछ दिन में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार है। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी चार दिन तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
.....................
बीते साल अप्रैल के तापमान पर एक नजर
तारीख - अधिकतम तापमान
24 अप्रैल 2025 -41.4
25 अप्रैल2025- 42.4
26 अप्रैल 2025 -42.2
27 अप्रैल 2025- 39.2
28 अप्रैल 2025-37.2
29 अप्रैल 2025- 35.8
30 अप्रैल 2025 - 35.6
-----------------------
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
..................
फसलों में करें हल्की सिंचाई, छांव में बांधे मवेशी
कानपुर देहात। भीषण गर्मी में जायद की फसलों को बचाने के लिए फसलों की हल्की सिंचाई की जरूरत है। वहीं सिंचाई शाम को मौसम ठंडा होने पर ही करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि दोपहर में फसलों की सिंचाई नहीं करना चाहिए। तापमान अधिक होने से सिंचाई से फसलों को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि दुधारू मवेशियों में गर्मी के चलते दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है। इसके लिए मवेशियों को छायादार जगह पर बांधना चाहिए। इसके साथ ही चरही के पास ही पीने का पानी उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि प्यास लगने पर मवेशी को तुरंत पानी मिल सके। (संवाद)

......................
लू से बचाव जरूरी है सलाह का करें पालन
कानपुर देहात। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लू से लोगों की सुरक्षा और बचाव जरूरी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने सलाह जारी कर बताया कि आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 व 1077 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
...............


गर्मी से बचाव के लिए क्या करें :



- घर से बाहर निकलने पर शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के कपड़े पहनें।



- धूप में बाहर जाते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर निकले।

- थोड़े-थोड़े अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी सेवन करते रहें।



- घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर धूप से बचनें के लिए पर्दें लगाएं।

- यात्रा करते समय बोतल में पानी जरूर रखें।

- गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।



- जरूरत पर ओआरएस का घोल पिये।



- जानवरों को छायादार स्थान में रखें और ताजा पानी पिलाएं



- रात में घरों की खिड़िकियों को खुला रखें।



- लू के लक्षण दिखने पर राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें।

................

इन बातों का रखें विशेष ध्यान...

- अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सांय 4 बजे) के मध्य धूप में न निकलें।

- धूप में खडें वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को अकेला न छोड़े।



- नंगे पैर/शरीर ढके बिना धूप में न जायें।



- अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन सेवन न करें।



- गहरें व चटक रंग के कपड़े पहनने से बचे।



- धूप में तंग एवं छोटे कपड़े पहनने से बचे



- बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकाने से बचें।

- चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed