फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   the married woman hanged herself in a domestic dispute in Orai

Orai: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, गृह कलह में लगाई फांसी, परिजनों में मचा हड़कंप

Wed, 26 Oct 2022 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 03:22 PM IST
सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में  गृह कलह के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
the married woman hanged herself in a domestic dispute in Orai
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उरई जिले में गृह कलह के चलते महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

वहीं मृतका के मायके वालों को भी मौत की सूचना दे दी गई है। बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी हरिओम की पत्नी मीनू (28) ने गृह कलह के चलते मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया पति हरिओम ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन

उसके दो बच्चे हैं। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहर कोतवाल शिव कुमार सिंह का कहना है की मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर उनकी तरफ से कोई तहरीर मिलती है, तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed