फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The margin of defeat was less than Lok Sabha-2022 assembly elections atmosphere did not translate into votes

Sisamau Result: लोकसभा-2022 विस चुनाव से कम रहा हार का अंतर, वोट में तब्दील नहीं हुआ स्टार प्रचारकों का माहौल

Sun, 24 Nov 2024 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

Kanpur News: भाजपा के स्टार प्रचारकों की ओर से सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में शुरू से लेकर आखिर तक माहौल बनाया, लेकिन यह वोट में तब्दील नहीं हो पाया। ऐसे कैसे हुआ। इसे लेकर संगठन और सरकार दोनों काफी गंभीर है।

विज्ञापन
The margin of defeat was less than Lok Sabha-2022 assembly elections atmosphere did not translate into votes
Sisamau By Election Result - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आम चुनावों से अलग हटकर सीसामऊ उपचुनाव में इस बार भाजपा ने अलग रणनीति के तहत काम किया। यही वजह है कि इस वर्ष मार्च में हुए लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जितने अंतर से हारी थी, इस उपचुनाव में उस अंतर को काफी हद तक कम करने में सफल रही। कहा जा रहा है कि भाजपा को जो हार मिली है, उसकी वजह संगठनात्मक कार्यशैली से अलग हटकर अन्य वजहें रहीं हैं, जिसकी समीक्षा पार्टी के अंदर एक दो दिन में की जाएगी। संगठन के तौर पर भाजपा ने सीसामऊ सीट जीतने के लिए कई स्तर पर टीम तैयार की थी। सरकार की ओर से मॉनीटरिंग करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन

उन्होंने सबसे ज्यादा काम इस क्षेत्र के उन हिंदू मतदाताओं के बीच किया जो काफी समय से सपा से कटे हुए थे, जिसमें सिख, पंजाबी और सिंधी वोटर शामिल हैं। उन्होंने सिख, पंजाबी और सिंधी के कुल 20 हजार मतदाताओं को अपनी ओर लाने को लेकर मशक्कत किया। हालांकि इनमें से कुल 4473 मतदाताओं ने ही वोट डाले, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 3512 वोट मिला। इसी तरह संगठन की ओर से उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की ओर से मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं के जरिए डोर टू डोर मॉनीटरिंग कराई गई। इस वजह से भी पिछले चुनाव परिणामों में इस बार अंतर नजर आया।

विज्ञापन

वोट में तब्दील नहीं हो पाया स्टार प्रचारकों का बनाया माहौल
भाजपा के स्टार प्रचारकों की ओर से सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में शुरू से लेकर आखिर तक माहौल बनाया, लेकिन यह वोट में तब्दील नहीं हो पाया। ऐसे कैसे हुआ। इसे लेकर संगठन और सरकार दोनों काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय इकाई से लेकर प्रदेश और सरकार तक इसकी समीक्षा की जा रही है। भाजपा का शुरू से यह मानना रहा है कि सीसामऊ उपचुनाव इस बार उसी के खाते में जाएगा। इसी के आधार पर पार्टी ने अपनी तैयारी कर रखी थी। पार्टी स्तर पर और पुलिस प्रशासन स्तर पर कहां गड़बड़ी हुई इस पर भी फोकस किए जाने पर पार्टी के अंदर चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed