{"_id":"6894f0a3326ec7171b0e09ef","slug":"the-man-who-put-pressure-on-ssp-by-posing-as-mps-energy-minister-was-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1002-129116-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एमपी का ऊर्जा मंत्री बनकर एसएसपी पर दबाव बनाने वाला धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एमपी का ऊर्जा मंत्री बनकर एसएसपी पर दबाव बनाने वाला धरा गया
विज्ञापन
इटावा। मध्य प्रदेश (एमपी) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बनकर एसएसपी को फोन करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहसों थाना क्षेत्र में दर्ज एक एफआईआर के मामले में पैरवी कर हल्का इंचार्ज को हटाने का दबाव बना रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी के भाई के खिलाफ ही सहसों थाने में रिपोर्ट दर्ज थी।
एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों से उनके सीयूजी नंबर पर एक कॉल आ रही थी। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को मध्य प्रदेश सरकार का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बता रहा था। हैरत की बात यह थी कि मोबाइल पर भी मंत्री का ही नाम व फोटो आ रहा था। उक्त व्यक्ति सहसों थाने में दर्ज एक मुकदमे के आरोपी की पैरवी कर रहा था। साथ ही संबंधित क्षेत्र के हल्का प्रभारी को हटाने का दबाव बना रहा था।
मामला संदिग्ध लगने पर एसएसपी ने जांच कराई। इसमें पता चला कि अंकित सिंह परिहार (28) निवासी पिपरौली की गढ़िया थाना सहसों एसएसपी को अपने भाई के खिलाफ युवती को ले जाने के दर्ज मामले की पैरवी कर रहा था। गुरुवार को थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी करके अंकित को लॉयन सफारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसमें कई लोगों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की प्रतियां मिली हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी साइबर अपराध में शामिल है।
विज्ञापन
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018-19 में आरोपी अंकित ने उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह चौहान की नेम प्लेट लगाकर वर्दी पहने हुए फोटो प्रोफाइल डीपी में लगाई थी। इस संबंध में थाना महाराजपुर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वर्ष 2016 में थाना सहसों में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।