फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The main accused in the City Forest case was strangled to death in Kanpur.

Kanpur News: सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी की कानपुर में गला घोंटकर हत्या

Wed, 08 Apr 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the City Forest case was strangled to death in Kanpur.
हमीरपुर/कानपुर। साढ़े तीन साल पहले हुए हमीरपुर के चर्चित सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी आशीष शर्मा उर्फ कन्हैया शर्मा (42) की कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में गला घोंट कर हत्या कर दी गई। हमीरपुर के गौरादेवी मोहल्ले का निवासी कन्हैया शर्मा हाईकोर्ट से जमानत पाकर जेल से बाहर आया था। उसके बाद से कानपुर के चकेरी क्षेत्र में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने उसके साले की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

16 अगस्त 2022 को हमीरपुर शहर से एक किलोमीटर दूर हमीरपुर-कालपी हाईवे के किनारे स्थिति वन विभाग के वीरान पड़े सिटी फॉरेस्ट पार्क में प्रेमी युगल को पीटकर युवती से जोर-जबरदस्ती की गई थी। 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर नौ लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें घटना के मुख्य आरोपी के रूप में शहर के गौरादेवी निवासी कन्हैया शर्मा (42) का नाम आया था। इस कांड में तीन आरोपी बाल अपचारी थे। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने खुद पूरे मामले का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकेरी एसएचओ अजय प्रकाश मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कन्हैया शर्मा यहां पीएससी बाईपास के पास किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। दो अप्रैल की देर रात कमरे में ही उसकी हत्या कर दी गई। कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसके मुंह से खून आ रहा था। तीन अप्रैल को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। उस समय कन्हैया शर्मा की शिनाख्त सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी के रूप में नहीं हो पाई थी। छानबीन के बाद उसकी सही शिनाख्त होने पर परिजनों को हमीरपुर में सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को पुलिस ने मृतक के साले इटावा निवासी रामयश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। मृतक की पत्नी आरती ने आरोप लगाया कि आशीष का मोबाइल, रुपये व पर्स भी गायब है। उन्होंने मकान मालिक पर विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया। मकान मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस को आशंका है कि कन्हैया की हत्या के तार हमीरपुर से ही जुड़े हैं। पुलिस ने आशीष की पत्नी आरती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की एक टीम मामले के खुलासे के लिए हमीरपुर में डेरा डाले है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।

इनसेट
सदर कोतवाली में दर्ज हैं चार मुकदमें हमीरपुर सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि सिटी फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपी कन्हैया शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गैंगस्टर, एनडीपीएस व आईटी एक्ट के तहत कुल चार मुकदमें दर्ज किए गए थे। इनके अलावा अन्य कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।


इंसेट-
राज्य महिला आयोग व राजनीतिक पार्टियों ने भी जताया था विरोध

उस समय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने कहा था कि युवती के साथ हैवानियत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सपा व बसपा सुप्रीमो ने इस घटना को जंगलराज करार दिया था।

इंसेट--
बीट आरक्षी पर हुई थी कार्रवाई
हमीरपुर के तत्कालीन एसपी शुभम पटेल ने अपराधियों पर नजर रखने में नाकाम रहने पर बीट आरक्षी अनुराग सिंह को निलंबित कर दिया था। साथ ही सिटी फारेस्ट पार्क का गेट बंद करा दिया गया था। पुलिस का पहरा भी लगा दिया गया था। घटना के बाद डीआईजी ने भी मौका मुआयना किया था। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया था लेकिन पीड़िता ने कोई भी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed