फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The loving couple took rounds in the temple built in the police station premises, the girls father created a r

जिससे किया प्यार, उसके साथ बसाया संसार: तेरह मिनट में निपटी शादी, पिता ने किया हंगामा...दरोगा पर लगाए आरोप

Mon, 18 Sep 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 02:42 PM IST
सार

Auraiya News: युवती के पिता के थाने पहुंचकर शादी रोकने के चलते जल्दबाजी में फेरे और आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजकर 33 मिनट पर पहला फेरा शुरू हुआ और पौने एक बजे फेरे एवं आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न होकर प्रेमी युगल थाने से चले गए।

विज्ञापन
The loving couple took rounds in the temple built in the police station premises, the girls father created a r
थाना परिसर में बने मंदिर में फेरे लेने के बाद युवती की मांग में सिंदूर भरता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में पिता के लाख विरोध के बाद भी युवती ने थाना परिसर में स्थित मंदिर में मनचाहे युवक के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। बैंड बाजा तो नहीं था, लेकिन पुजारी ने बाकायदा सात फेरे कराए। फेरों के बीच में पहुंचे पिता ने बेटी को रोकने का प्रयास भी किया। मगर वह नहीं रुकी, फेरे लेने व शादी की रस्में पूरी करने के बाद दोनों साथ चले गए। हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच हुई शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन

शनिवार सुबह दिबियापुर थाने पहुंची औरैया रोड पर रहने वाली युवती शबनम यादव ने बताया कि वह थाने के पीछे रहने वाले ब्राह्मण युवक नितिन से प्रेम करती है, उसी से शादी करना चाहती है। कुछ देर बाद नितिन भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने शबनम के बयान दर्ज किए। बालिग होने के कारण दोनों को जाने दिया। इस बीच युवक के साथियों ने पुजारी को थाने बुला लिया। थाने के गेट पर बने मंदिर के बाहर पुजारी ने वेदी सजाई और फेरे शुरू कराए।

विज्ञापन

पिता ने बेटी को रोककर बात करने का प्रयास किया
चार फेरे हुए थे, तभी शबनम के पिता एसएस यादव थाने पहुंच गए। उन्होंने फेरे ले रही बेटी को रोककर बात करने का प्रयास किया। मगर युवती ने हाथ झटक कर किसी भी सूरत में उनकी बात करने से इंकार कर दिया। युवती ने पिता ने थाने के अंदर जाकर पुलिस से शादी रोकने की गुहार लगाई। फेरे कार्यक्रम होने के बाद प्रेमी युगल थाने के बाहर निकल रहा था। तभी दोबारा पिता ने बेटी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी।

विज्ञापन

तेरह मिनट में निपटी शादी और आशीर्वाद कार्यक्रम
युवती के पिता के थाने पहुंचकर शादी रोकने के चलते जल्दबाजी में फेरे और आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजकर 33 मिनट पर पहला फेरा शुरू हुआ और पौने एक बजे फेरे एवं आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न होकर प्रेमी युगल थाने से चले गए। थाने के मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर शादी करने की बात तो कई बार सामने आई। लेकिन पहली बार बाकायदा पुजारी की मौजूदगी में अग्नि के सात फेरे लेकर शादी करना चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

पिता ने किया हंगामा, दरोगा पर लगाए आरोप
युवती के पिता एसएस यादव ने बेटी द्वारा थाना परिसर में शादी किए जाने पर पुलिस पर आरोप लगाए। युवती के पिता दरोगा देवेंद्र प्रसाद पर काफी भड़के। पिता ने कहा कि जब उनकी बेटी थाने में पहुंची थी, तो उन्हें भी थाने बुलाना चाहिए था, लेकिन बिना उन्हें बुलाए ही उनकी बेटी को युवक के साथ जाने दिया गया। यही नहीं उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में शादी होने का आरोप लगाया। कहा कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक प्रेमी युगल के थाने में आने की जानकारी मिली। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों बालिग है। इनके परिवार के लोगों को संबंधों पर आपत्ति थी। दोनों को डर था कि परिवार वाले कोई फर्जी मुकदमा न लिखा दें, इस पर थाने आकर सुरक्षा की मांग की थी। दोनों एक पंडित को लेकर आए, थाने में सांकेतिक शादी की है। जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी पुष्टि नहीं हुई है। जो भी प्रार्थना पत्र मिलता है, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -चारु निगम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed