फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The lover was intent on stabbing his girlfriend with a knife, people watching the show kept making videos

UP: हैवानियत! दिनदहाड़े प्रेमिका को चाकू से गोदने पर अमादा था प्रेमी, तमाशा देख रहे लोग बनाते रहे वीडियो

Mon, 27 Nov 2023 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 27 Nov 2023 09:20 AM IST
सार

Kanpur News: गांव के लोगों का कहना है कि सन्नो की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से सुरेश नाराज था। परिजनों ने बताया कि सन्नो की बड़ी बहन रूबी की शादी शिवराजपुर के धन्नीनिवादा में हुई है। इन दिनों वह बीमार है। उसके पति सनोज सन्नो को उसकी देखभाल के लिए लेने आए थे।

विज्ञापन
The lover was intent on stabbing his girlfriend with a knife, people watching the show kept making videos
मृतक प्रेमिका और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज सिरफिरे आशिक ने शिवराजपुर हाईवे पर (जीटी रोड) रविवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में प्रेमिका की हत्या कर दी। जीजा और भांजे के साथ जा रही प्रेमिका को प्रेमी ने राणा गांव के सामने सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक लगाकर रोका और कुल्हाड़ी से हमला शुरू कर दिया।

विज्ञापन

बेत टूट गया, तो चाकुओं से गोदकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान आने-जाने वाले लोग घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। हत्या के बाद प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी। बिल्हौर के गदनपुर गांव निवासी किसान लवकुश कश्यप के चार बच्चे मिथुन, सरवन, रुबी और सन्नो हैं।
विज्ञापन

मिथुन और रुबी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी सन्नो (20) की शादी हरदोई के सांडी में तय हो गई थी। 20 अक्तूबर को उसकी गोदभराई भी हो चुकी थी। गांव के लोगों की मानें, तो पड़ोसी सुरेश कुमार कश्यप का सन्नो से चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि परिजन इस बात से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नो की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से सुरेश नाराज था
गांव के लोगों का कहना है कि सन्नो की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से सुरेश नाराज था। परिजनों ने बताया कि सन्नो की बड़ी बहन रूबी की शादी शिवराजपुर के धन्नीनिवादा में हुई है। इन दिनों वह बीमार है। उसके पति सनोज सन्नो को उसकी देखभाल के लिए लेने आए थे। रविवार सुबह सनोज अपने बेटे राज और सन्नो को लेकर बाइक से जा रहे थे।

सन्नो पर कुल्हाड़ी से हमला शुरू कर दिया
ये लोग राणा गांव के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। तभी सुरेश ने एकाएक ओवरटेक कर सनोज की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। सनोज को धमकाकर किनारे करने के बाद सन्नो पर कुल्हाड़ी से हमला शुरू कर दिया। बीच बचाव में सनोज भी घायल हो गया। इस बीच कुल्हाड़ी का हत्था टूट गया।

हत्या के बाद बाइक लेकर फरार हो गया
इस पर सुरेश ने चाकू निकाला और सन्नो को गोद डाला। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी कर ही रही थी। तभी सूचना मिली कि गदनपुर आहार गांव में गंगा किनारे जंगल कोठी के पास सुरेश ने जहर खा लिया है। हैलट ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या और जान देने की बात सामने आई है
सूचना पर एसीपी अजय कुमार, फोरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या और जान देने की बात सामने आ रही है। सुरेश पहले कपड़े की दुकान में काम करता था। इस समय बिल्हौर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा था।

गांव से ही पीछे लग गया था आरोपी
सनोज कुमार ने बताया कि उनका बेटा कई दिनों से ससुराल में था। उसे लेने के लिए गदनपुर गांव गया था। लौटने लगा तो साली भी घर आने को तैयार हो गई। ससुराल के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे। रविवार सुबह लगभग आठ बजे अपने बेटे व साली को लेकर बाइक से घर के लिए निकला। सुरेश गांव से ही उनका पीछा करने लगा था। अचानक बाइक रोककर सन्नो पर हमला कर दिया।

मां और भाइयों के साथ भी करता था मारपीट
प्रेमी करन उर्फ सुरेश की मां राजरानी के अनुसार उसके पांच बेटे नरेश, राजू, सुरेंद्र, सुरेश व गोलू हैं। सुरेश चौथे नंबर का था। उसने खेत बेचकर मिले पैसों से बिल्हौर में कपड़े की दुकान की थी। वहीं किराये पर कमरा लेकर रहता था। कुछ दिन बाद कपड़े की दुकान बंद कर मोबाइल की दुकान खोली। अब वह भी बंद हो गई है। वह आए दिन घर आकर उनके और भाइयों के साथ भी मारपीट करता था। इसी वजह से सभी लोगों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे।

बिल्हौर के गगनपुर निवासी पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी और चाकू से युवती पर जानलेवा हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुरेश की तलाश शुरू की, तो वह एक सुनसान स्थान पर बेहोश मिला। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व चाकू बरामद कर लिया गया है।  -विजय कुमार ढुल, डीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed