फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The liquor agent's partner had hatched a conspiracy to rob Rs 3.90 lakh.

Kanpur News: शराब एजेंट के साथी ने रची थी 3.90 लाख लूट की साजिश

Sun, 28 Dec 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The liquor agent's partner had hatched a conspiracy to rob Rs 3.90 lakh.
कानपुर। स्वरूपनगर में शराब ठेके के एजेंट से 3.90 लाख रुपये लूट की साजिश उसी के साथी ने रची। उसको एक माह पहले शराब में मिलावट करने के आरोप में निकाला गया। इसके बाद से वह लूट की तैयारी में लगा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी समेत छह को गिरफ्तार किया है। पास से लूट की राशि बरामद हुई है। वारदात के बाद आरोपी एजेंट की स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस उन तक पहुंची।
विज्ञापन

बिधनू निवासी अंकित तिवारी बुधवार की रात 11:30 बजे कोकाकोला चौराहे से हर्षनगर पेट्रोल पंप के पास बने शराब ठेके पहुंचे। वहां शराब की बिक्री के रुपये लेकर सीसामऊ स्थिति कार्यालय लौट रहे थे। रात 11:35 बजे एक ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी पार कर दी जिसमें 3.90 लाख रुपये थे। पुलिस न एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाले। उसमें ऑटो के अलावा पीछे पीछे एक बोलेरो भी नजर आई।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर ककवन निवासी समीर, शिवम, शिवम पाल, सोनू, राम यादव, ज्ञान सिंह को गिरफ्तार किया। घटना का मास्टर माइंड शिवम और समीर हैं। शिवम पूर्व में अंकित के साथ ही शराब ठेके में कार्य करता था। उसको ठेका संचालक ने नौकरी से निकाल दिया था। शिवम और समीर ने लूट की साजिश रची। वारदात में इस्तेमाल हुई ऑटो समीर की थी। दोनों ने अपने साथी शिवम पाल, सोनू, राम यादव, ज्ञान सिंह के साथ वारदात की। रुपये लूटने के बाद आरोपी आगरा, मथुरा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उनकी लोकेशन के आधार पर पीछा कर रही थी। सभी ने अपने मोबाइल बंद कर दिए थे। कुछ समय के लिए मोबाइल खुलता था जिससे लोकेशन ट्रेस हुई। समीर और शिवम पर पहले से ही एफआईआर हो चुकी हैं। लूट का 1.73 लाख रुपया बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed