{"_id":"60d786ba8ebc3e32a843c44c","slug":"the-lineman-on-the-pole-got-scorched-by-the-current-akbarpur-news-knp636671958","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट से झुलसा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट से झुलसा, हंगामा
विज्ञापन
रसूलाबाद। ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े ओरिया गांव में शटडाउन लेकर फाल्ट दुरुस्त करते वक्त अचानक बिजली आपूर्ति होने पर चपेट में आकर संविदा लाइनमैन झुलस गया। उसे सीएचसी से कानपुर हैलट भेजा गया है। इधर लोगों ने उपकेंद्र पर जाकर हंगामा कर पथराव किया। बिजली कर्मी भाग निकले।
बर्रा ठर्रा निवासी संविदा लाइनमैन अनिकेत यादव (25) शनिवार को उपकेंद्र से शट डाउन लेकर ओरिया गांव में एचटी लाइन का फाल्ट दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ा था तभी अचानक बिजली आ गई। करंट से वह गंभीर रूप से झुलसकर खंभे से नीचे आ गिरा। उसका सहयोगी संविदा कर्मी अजय पांडेय ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी ले गया।
जहां से डॉ. सौरभ शाक्य ने हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। घटना के वक्त उपकेंद्र में ऑपरेटर जगत सिंह यादव तैनात था। लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने से गुस्साए लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पथराव किया तो उपकेंद्र पर मौजूद ऑपरेटर व अन्य कर्मी भाग गए। कुछ लोगों के समझाने पर उत्तेजित लोग शांत हुए।
विज्ञापन
कस्बा चौकी इंचार्ज जय सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि जांच कराकर उपकेंद्र ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ग्रामीणों की नाराजगी को लेकर कोई बिजली कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। देर रात तक बिजली गुल रहने से करीब 50 हजार आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल रही। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि एसडीओ विद्युत को कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।
झूलते तार टकराने से गुल हुई बिजली
शिवली। मांडा मैथा में शुक्रवार शाम बिजली के ढीले तार आपस में टकरा गए। जिससे गुल हुई बिजली शनिवार को 18 घंटे बाद बहाल हुई। गर्मी में लोग बेहाल रहे। उपभोक्ताओं की शिकायत पर एसडीओ प्रकाश सिंह गांव पहुंचे तो लोगों ने लाइनमैन सुनील पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इसपर एसडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने लाइनमैन को फटकार लगा सुधार का अल्टीमेटम दिया। (संवाद)
करंट से भैंस मरी
शिवली। कोतवाली के टिकरी गांव में शनिवार दोपहर रामप्रसाद की भैंस सड़क किनारे घास चर रही थी, वहीं पास में बिजली का खंभा व ट्रांसफार्मर रखा है। खंभे के सपोर्टिंग तार में करंट आने से चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। (संवाद)