{"_id":"396d7527567f11c7d7da9f1a574e6387","slug":"the-law-and-order-actually-in-trouble-just-becouse-of-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से कानून-व्यवस्था वाकई संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से कानून-व्यवस्था वाकई संकट में
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे ने पिछले हफ्ते बिजली संकट से शहर की कानून-व्यवस्था पर संकट का जो हवाला उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) को दिया था वो सच होता दिख रहा है। बिजली संकट के कारण शहर की कानून-व्यवस्था वाकई संकट में आ रही है।
उमस भरी गर्मी में 12-12 घंटे तक बिजली न मिलने से तिलमिलाई जनता रविवार रात सड़कों पर उतरी और जाम नारेबाजी करके गुस्सा उतारा। खास बाजार सबस्टेशन पर धावा बोला और जाम लगाकर नारेबाजी की। रात में हलीम चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, बेकनगंज में भीड़ सड़क पर उतर आई और जाम लगा दिया। अन्य सबस्टेशनों पर भी लोग हो-हल्ला करते रहे।
दिनभर लेखपाल भर्ती परीक्षा में लगकर थकान से चूर हुई फोर्स रात में खीज कर जनता को समझाती रही। एक-दो बार हालात बिगड़ने की भी नौबत आई। कई इलाकों में देर रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
केस्को एमडी के कानून-व्यवस्था को खतरे का हवाला देने पर यूपीपीसीएल ने नौ सितंबर को शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने का दावा किया था लेकिन यह दावा झूठा निकला।
शनिवार को हुई झमाझम बारिश में बही बिजली रविवार को भी नहीं लौटी। चार घंटे की कटौती और ऊपर से दनादन फाल्ट। शनिवार रात 12:40 से 2:40 बजे तक और फिर रविवार सुबह पांच से सात बजे तक बिजली कटौती की गई। शनिवार शाम तेज बारिश के कारण हुए बिजली फाल्ट दूसरे दिन रविवार को भी परेशान करते रहे। हालत यह रही कि गुमटी में शनिवार शाम 7:10 बजे फाल्ट से गुल हुई बिजली रविवार को सुबह 9:15 बजे आई।
ओईएफ सबस्टेशन की लाइन टूटने से सुबह 9:15 बजे गई बिजली रात 8:30 बजे तक ठीक नहीं हो सकी थी। बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने कई बार सबस्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। इंद्रानगर में सुबह 9:45 बजे ट्रक की टक्कर से 11 केवी के दो पोल और एलटी लाइन का एक पोल टूट गया। एक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो गया। रात 8:30 बजे तक बिजली न आने पर गुस्साए लोगों ने दयानंद विहार सबस्टेशन पर हंगामा किया। नवीन नगर की बिजली सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक फाल्ट के कारण गुल रही।
सर्वोदय नगर सबस्टेशन सुबह 9:50 से दोपहर एक बजे तक, आरपीएच-1 सबस्टेशन सुबह 11:30 से 12:10 बजे तक बंद रहा। ओईएफ सबस्टेशन की लाइन टूटने से सुबह 9:15 बजे बिजली चली गई। रात 8:30 बजे तक ठीक नहीं हो सकी थी। शिवाजी नगर में सुबह 7:10 से 12:15 बजे तक बिजली नहीं रही। मंडी परिषद के बौद्ध नगर की लाइन टूटने से सुबह 10:05 से 2:15 बजे तक बिजली गुल रही।
बर्रा गांव में शाम पांच बजे से 7:15 तक बिजली नहीं मिल सकी। चमनगंज और चीना पार्क की बिजली फाल्ट से दोपहर 1:50 बजे गुल हो गई। रात 8:30 बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका। खास बाजार में शनिवार रात से चालू बिजली संकट रविवार को पूरे दिन बना रहा। चौबेगोला, परेड और हॉस्पीटल रोड की बिजली शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 11:25 बजे तक बंद रही। देहलीसुजानपुर के रामलीला ग्राउंड, हाई वे सिटी, सर्वोदय नगर के नगर निगम कालोनी, इंद्रानगर और ग्वालटोली का ट्रांसफार्मर फुंक गया।