फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The last day of the year was the coldest, people shivered

Kanpur News: सबसे ठंडा रहा साल का अंतिम दिन, कंपकंपाए लोग

Tue, 31 Dec 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The last day of the year was the coldest, people shivered
इटावा। सुबह से कड़कड़ाती ठंड और हल्के कोहरे का असर रहा। मंगलवार सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं पारा एक डिग्री लुढ़कने के साथ ही सात डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। इससे गलन भी बढ़ गई है। साथ ही सुबह-शाम कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी का पूरा महीना लोगों को कंपकंपाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और तेज पछुआ हवा का असर मंगलवार को रहा। सोमवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस हो गया है। अधिकतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर अलाव व अंगीठी के सहारे रहे।
विज्ञापन

धूप न निकलने से लोग खासा परेशान रहे। स्टेशन के पास, शास्त्री चौराहा, ईदगाह चौराहा समेत कलक्ट्रेट में ठंड से बचने के लिए समूह बनाकर अलाव तापते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर दफ्तरों से लेकर दुकानों पर हीटर का सहारा लिया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम में अब प्रतिदिन बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कोहरा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दी बढ़ते ही कोयले की मांग भी बढ़ गई है। दुकानदार घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इस समय कोयला 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।





जसवंतनगर। नायब तहसीलदार ने यमुना तलहटी में स्थित बीहड़ी गांव नगला तौर व नगला सलहदी में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। नायब तहसीलदार नेहा सचान ने बीहड़ी गांव में रहने वाले जरूरतमंद, असहाय व विकलांगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल बांटे। लेखपाल मंदीप कुमार, अरुण कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र ऋषभ पाठक भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed