{"_id":"6994dacacbda892f740a7573","slug":"the-kalyanpur-girl-was-being-threatened-from-delhi-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1430492-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल्याणपुर की युवती को दिल्ली से दी जा रही थीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल्याणपुर की युवती को दिल्ली से दी जा रही थीं धमकियां
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर की युवती को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से धमकियां दी गईं। उससे रुपये भी वहीं के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। यह जानकारी साइबर क्राइम ब्रांच को जांच में सामने आई है। पुलिस व साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने मास्टरमाइंड की तलाश में दिल्ली के कई क्षेत्रों में दबिश दी। वहां गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में कुछ इनपुट मिले हैं। उसी पर कार्य शुरू हो गया है।
कल्याणपुर के एक मोहल्ले की युवती को करीब तीन वर्ष पूर्व एक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया। उनकी निजी तस्वीरों व जानकारियां सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे 15 लाख रुपये ठगे गए। बाद में रुपये खत्म होने पर उससे देह व्यापार कराया गया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला तीन साल से पीड़िता की पक्की सहेली श्रद्धा कटियार ही खेल की मास्टरमाइंड थी। एसीपी साइबर क्राइम ब्रांच रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में श्रद्धा जेल जा चुकी है। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। वह कानपुर के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर से इंटरनेट कॉल कर पीड़िता को धमकी दे रहा था। उसके साथ कुछ अन्य लोगों की जानकारी हुई है। यह गिरोह के रूप में कार्य कर रहे थे। एनसीआर के कुछ बैंक खाते भी मिले हैं। एक टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।