फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The journey from research to product is completed in 10 days

Kanpur News: 10 दिन में पूरी हो रही शोध से उत्पाद तक की यात्रा

Mon, 03 Nov 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The journey from research to product is completed in 10 days
स्थापना दिवस पर उप​स्थित लोग। - फोटो : संस्थान
कानपुर। अगले 10–15 वर्षों में आईआईटी कानपुर को भारत की अर्थव्यवस्था में सहयोग करने वाला प्रमुख केंद्र बनना चाहिए और विकसित भारत के लक्ष्य में लीडर की भूमिका निभानी चाहिए। आज 500 एआई शोधकर्ताओं में से 100 भारतीय हैं जिनमें अधिकांश आईआईटी से हैं।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर ने सबसे पहले सेमेस्टर प्रणाली लागू की, छात्रों के समग्र विकास पर बल दिया और सी3आईहब जैसे केंद्रों से साइबर सुरक्षा व बाॅयोटेक में उत्कृष्ट कार्य किया। यहां रिसर्च से उत्पाद तक की यात्रा अब मात्र 10 दिन में पूरी हो रही है। ये बातें आईआईटी कानपुर के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि आईआईटी रोपड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने कहीं।
विज्ञापन

66वां स्थापना रविवार को दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, उप निदेशक प्रो. बृजभूषण प्रो. अमेय करकरे ने किया। स्थापना दिवस पर प्रतिष्ठित एलुमनी अवार्ड, प्रतिष्ठित सर्विस अवार्ड, युवा एलुमनी अवार्ड से दुनिया भर में परचम फहरा रहे पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इंस्टीट्यूट फेलो अवार्ड से संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. टीवी प्रभाकर को सम्मानित किया गया। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (1985 बैच के सिविल इंजीनियर), उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी (1985 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा (1989 बैच के कंप्यूटर साइंस इंजीनियर) को विशिष्ट एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुनिया में कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में मिलने वाला सर्वोच्च अवार्ड गोडेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र व कार्नेल विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ईशान चट्टोपाध्याय को युवा एलुमनी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भी मिले अवार्ड

प्रतिष्ठित एलुमनी अवार्ड

-यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रो. वेंकटेसन सुदर्शन (1973 बैच), यूनिवर्सिटी ऑफ रोहडे के प्रो. अर्जित बोस (1976 बैच), कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी की प्रो. रेमा पदमन (1981 बैच), मेटाकैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर डॉ. दीपक नरूला (1985 बैच), आईआईएम बंगलूरू के प्रो. ऋषिकेष (1986 बैच), पॉशमार्क के सीईओ मनीष चंद्रा (1987 बैच), एक्यूराकैप कंसल्टेंसी के फाउंडर डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता (1988 बैच), इनवेस्टक्रॉप के वाइस चेयरमैन रिषी कपूर (1988 बैच), आईआईटी बांबे के डॉ. अमित अग्रवाल (1996 बैच), फॉर्टेनिक्स एंड सिम्बियन के फाउंडर अंबुज कुमार (2002 बैच)।

प्रतिष्ठित सर्विस अवार्ड

-टेस्ला डिजाइन के प्रिंसिपल श्रीश जोशी (1978 बैच), क्लॉकनर पेंटाप्लास्ट के डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस असीम शुक्ला (1983 बैच), बिम आउटसोर्सिंग के प्रोग्राम लीड निशीथ मोहन (1988 बैच)।


प्रतिष्ठित युवा एलुमनी अवार्ड

-शॉप 101 के फाउंडर अभिनव जैन (2009 बैच), यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रो. दिनेश भराडिया (2010 बैच), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के प्रो. ईशान चट्टोपाध्याय (2011 बैच), मिककिनसे के पार्टनर भावेश मित्तल (2013 बैच)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed