फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Japanese delegation visited the vegetable section.

Kanpur News: जापानी प्रतिनिधिमंडल ने शाकभाजी अनुभाग का किया भ्रमण

Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Japanese delegation visited the vegetable section.
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार और जापान के बीच हुए समझौते के तहत जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कल्याणपुर स्थित शाकभाजी अनुभाग का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कृषि, वानिकी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय, जापान के सलाहकार डॉ. इशिकावा कोजी ने किया। भ्रमण का उद्देश्य कृषि आधारित जापानी तकनीक को भारत में लागू करना है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के साथ विवि की ओर से निदेशक शोध डॉ. आरके यादव, डॉ. पीके सिंह, डॉ. केशव आर्य, डॉ. राजीव व वैज्ञानिकों ने टोमैटेक कंपनी जापान की ओर से फूलगोभी एवं मूली पर सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रभाव जानने के लिए लगाए गए शोध परीक्षणों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


टोमैटेक के प्रतिनिधि अकिनोरी कोजाकी ने बताया कि जापानी सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त उर्वरक के प्रयोग से सब्जी की पैदावार 40 फीसदी तक बढ़ सकती है। डॉ. आरके यादव ने बताया कि इस तकनीक से मीठे चेरी टमाटर का उत्पादन लगभग दो गुना बढ़ गया है, जिसकी बाजार में कीमत 150 रुपये प्रति किलो है। इस मौके पर डॉ. सुशील यामामोटो, शोगो यामाने और शुसाकु नाकाजीमां सहित अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed