फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of the tender scam may be raised in the Municipal Corporation House today.

Kanpur News: आज नगर निगम सदन में उठ सकता टेंडर घोटाले का मुद्दा

Sat, 26 Sep 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The issue of the tender scam may be raised in the Municipal Corporation House today.
कानपुर। नगर निगम सदन की बैठक शनिवार दोपहर दो बजे बुलाई गई है। इसमें टेंडर घोटाले का मुद्दा भी उठ सकता है। इसके लिए कांग्रेस पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद ने महापौर को पत्र लिखा है। मांग की है कि कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव से पहले इस ज्वलंत मसले को एजेंडे में शामिल कर चर्चा कराई जाएं और अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा है कि नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से टेंडर घोटाले की खबरें लगातार आ रही हैं। इन पर नगर निगम की ओर से कोई भी स्पष्टीकरण जारी नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी भी पार्षदों की सामूहिक छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। इस तरह के अपुष्ट, भ्रामक व एकपक्षीय आरोपों से पार्षदों की गरिमा और मर्यादा प्रभावित हो रही है। बिना किसी ठोस साक्ष्य व नियमानुसार जांच के पार्षदों को टेंडर घोटाले में लिप्त दिखाकर बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। यदि किसी भी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की ठोस शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसलिए टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी अभिलेख, निर्णय व जांच रिपोर्ट सदन के समक्ष पारदर्शी रूप से रखी जाए। चर्चा के समय संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए जिससे सदन की गरिमा और पार्षदों का सम्मान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन



चुने जाएंगे कार्यकारिणी के छह सदस्य
बता दें कि शुक्रवार को सदन में कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए चुनाव होगा। भाजपा के सदस्य पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, मंजू सोनकर, मंजू पाल व यशपाल सिंह और सपा के फैजान रहमान का कार्यकाल पिछले माह खत्म हो गया था। अब इनकी जगह दूसरे सदस्यों का चुनाव होगा। कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी पार्षद को सदस्य बनाने की पैरोकारी
बागी छह पार्षद पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल, हरिस्वरूप निक्कू तिवारी, अंकित मौर्य और आलोक पांडे ने भी आपस में रणनीति बनाई है। कार्यकारिणी चुनाव में मतदान से वंचित करने पर विरोध जताने की बात कही है। छह वोट इधर-उधर होने से असमंजस की स्थित बनी है। हालांकि बागी पार्षदों ने आलोक पांडेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाने की पैरोकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed