फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of parking without tender in the district hospital was raised in the board meeting

Kanpur News: बोर्ड बैठक में उठा जिला अस्पताल में बिना टेंडर पार्किग का मुद्दा

Sat, 08 Mar 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The issue of parking without tender in the district hospital was raised in the board meeting
इटावा। नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में चेयरमैन की अध्यक्षता में 2025-26 का बजट पेश किया गया। इसमें अनुमानित आय एक अरब 41 करोड़ 47 लाख 20 हजार रुपये और व्यय एक अरब 41 करोड़ 45 लाख रुपये बताया गया। इसे सभासदों सर्वसम्मति से पास किया। बजट में दो लाख 20 हजार रुपये का घाटा बताया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सुंदरपुर से सभासद अविनाश कुशवाहा ने गौतम बुद्ध पार्क के सुंदरीकरण, महेरा फाटक पर निर्माणाधीन नाले से स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की। सभासद शरद बाजपेई ने जिला अस्पताल के बाहर बिना टैंडर के बनाए गई पार्किंग का व्यौरा मांगा। जिसपर चैयरमेन और ईओ की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके साथ ही सभासद पूनम पांडे की ओर से सदन में चैयरमेन के पति को भी बैठक में शामिल करवाने की मांग की। सभासद सुनील दत्त अंबेडकर ने पक्का तालाब स्थित दुकानों के आवंटन में मनमर्जी करने की शिकायत की। चेयरमैन ज्योति गुप्ता के सामने अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बजट पेश किया। चालू वित्तीय वर्ष में गृहकर की वास्तविक आय लगभग दो करोड़ 93 लाख और जलकर की वास्तविक आय लगभग दो करोड़ 77 लाख रही। जिसे बढ़ाकर अनुमानित पांच-पांच करोड़ किया गया। पालिका को अन्य स्रोतों से फरवरी 2025 तक प्रेक्षा गृहकर से आय 40 हजार 300 रुपये थी। इसे अनुमानित बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया। आराजी/राजस्व ठेका से 29 लाख,25 हजार,952 रुपये आय को अनुमानित एक करोड़ रुपये किया गया। किराया दुकान से 40 लाख 63 हजार 82 रुपये आय को 60 लाख रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन

जल मूल्य से 13 लाख 92 हजार 277 रुपये था आय को अनुमानित 40 लाख रुपये किया गया। इसी प्रकार अमृत योजना के लिए बजट में अनुमानित 25 लाख रखा है। स्वच्छ भारत मिशन की बात करें तो तीन करोड़ व्यय का अनुमान लगाया गया है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट में पांच करोड़ व्यय का अनुमान है। महामारी बचाव के लिए 15 लाख और जन निर्माण पर 30 लाख व्यय का अनुमान है। बजट में पालिका ने सामान्य प्रशासन मद में एक करोड़ तीस लाख व्यय का अनुमान है। कर संग्रह/राजस्व में डेढ़ करोड़ व्यय होने का अनुमान है। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए कान्हा गोाशाला के 60 लाख, भविष्य निधि के लिए चार करोड़ की धनराशि का बजट पेश किया गया। साथ ही दो लाख 20 के करीब घाटे की जानकारी दी गई। ईओ ने बताया कि इस बार पालिका के घाटे को कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसमें जो पालिका के प्रतिष्ठान तैयार है उन्हें जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।सभासद मोहम्मद इकबाल, संजय कुशवाहा, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed