फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The interests of workers will be protected, industry will also grow: Anil Rajbhar

श्रमिकों के हित भी सुरक्षित रहेंगे, उद्योग भी बढ़ेगा : अनिल राजभर

Mon, 11 Aug 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The interests of workers will be protected, industry will also grow: Anil Rajbhar
समारोह को संबो​धित करते श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : संवाद
फोटो-धीरेंद्र
विज्ञापन


-बीएमएस की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में आए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने पर समापन समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि श्रमिकों के हित प्रभावित न हों और प्रदेश में उद्योग भी आगे बढ़े। नए कारखानों के रजिस्ट्रेशन के मामले में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। चुनौतियां जरूर हैं लेकिन स्वदेशी रास्ते पर चलकर इनका सामना करेंगे।
समारोह का आयोजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया गया। श्रम मंत्री राजभर ने कहा कि प्रदेश में आठ करोड़ 39 लाख पंजीकृत श्रमिक हैं। श्रम के सम्मान को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। मुख्य अतिथि और मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रवींद्र हिमते ने कहा कि देश और उद्योग हित में श्रमिकों का हित शामिल है। यदि राष्ट्र खड़ा है तो श्रमिकों का अहित नहीं हो सकता।
विज्ञापन

संघ के उत्तर-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने शून्य चला संगठन अब शिखर पर है। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखदेव प्रसाद मिश्रा, सर्वेशचंद्र द्विवेदी, प्रेम सागर मिश्र, बीके शर्मा, बालकराम शुक्ला, प्रबल प्रताप सिंह, आशा सक्सेना, प्रह्लाद सिंह, शिव भूषण सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय, श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, अपर श्रमायुक्त पीके सिंह, सहायक श्रमायुक्त कीर्तिवर्धन, रामलखन पटेल तथा संघ के राम निवाससिंह, सुरेश यादव, मीना राजपूत, प्रदीप राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed