{"_id":"64cdcabab44a8163c5039f63","slug":"the-hunters-pulled-the-scarf-of-the-girl-student-escaped-by-blowing-it-in-the-air-the-incident-was-captured-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत तो देखिए: शोहदों ने सरेराह खींचा छात्रा का दुपट्टा, हवा में उड़ाकर फरार, CCTV में कैद हुई है वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत तो देखिए: शोहदों ने सरेराह खींचा छात्रा का दुपट्टा, हवा में उड़ाकर फरार, CCTV में कैद हुई है वारदात
Sat, 05 Aug 2023 09:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:36 AM IST
सार
Kanpur Crime: स्कूटी पर आए तीन शोहदों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। स्कूटी पर पीछे बैठे एक युवक ने छात्रा का दुपट्टा खींचकर हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल से लौट रही दो छात्राओं के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ दी। घटना भाटिया तिराहे से स्टेशन जाने वाली रोड पर हुई है। इययमें सरेराह एक छात्रा का दुपट्टा खींच कर हवा में उड़ाते हुए शोहदें मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पनकी पुलिस इस घटना के अपने थाना क्षेत्र में होने से इनकार कर रही है। मंगलवार दोपहर छुट्टी होने के बाद दो छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
इसमें एक छात्रा साइकिल लेकर पैदल अपनी सहेली के साथ चल रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर आए तीन शोहदों ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। स्कूटी पर पीछे बैठे एक युवक ने छात्रा का दुपट्टा खींचकर हवा में उड़ा दिया। पनकी इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन