फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The house was in the name of Jyoti Registry, land was also going to be available

Kanpur News: ज्योति के नाम पर हो चुकी थी मकान की रजिस्ट्री, जमीन भी मिलने वाली थी

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The house was in the name of Jyoti

Registry, land was also going to be available
:पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : :पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
इटावा। पिता की संपत्ति के लिए बहन और भांजी की हत्या करने के आरोपी, उसके दो बेटों और पत्नी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी के मुताबिक मृतका के नाम पर मकान किए जाने के बाद ही भाई-बहन के बीच रंजिश बढ़ गई थी।
विज्ञापन


रविवार रात फ्रेंडस कॉलोनी थाना क्षेत्र में लगभग 10 बजे महेराचुंगी चौराहे पास स्थित अल्कापुरी निवासी रिटायर्ड सीएमओ लवकुश चौहान के घर में तमंचे से फायर करके उनके बेटे हर्षवर्धन ने बहन ज्योति और उसकी तीन वर्षीय बेटी तासू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ज्योति के पति राहुल मिश्रा ने तहरीर देकर हर्षवर्धन के साथ उनके बेटे अभिषेक, कृष्ण प्रताप और पत्नी प्रभा चौहान पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हर्षवर्धन को घर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो बेटे और पत्नी को ग्राम देशरमऊ जाने वाले ओवरब्रिज के पास से रविवार देर रात लगभग सवा दो बजे पकड़ा। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी हर्षवर्धन ने बताया कि पिता बहन ज्योति के नाम कुछ दिन पहले ही घर की रजिस्ट्री कर चुके थे। इसके बाद वह जसवंतनगर के जगसौगरा गांव में पैतृक 75 बीघा जमीन भी नाम करना चाहते थे। इसके पीछा पूरा दिमाग बहनोई राहुल का रहता था। उसी की वजह से आए दिन घर में झगड़ा भी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात में सीओ रामगोपाल शर्मा, एसओ अमित मिश्रा के नेतृत्व में टीमें गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed