फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The house listing and enumeration work will be done from May 22 to June 20.

Kanpur News: 22 मई से 20 जून तक होगा मकान का सूचीकरण व गणना का कार्य

Fri, 22 May 2026 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 22 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The house listing and enumeration work will be done from May 22 to June 20.
कानपुर देहात। जिले में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। इसके लिए जिला जनगणना अधिकारी ने 3314 प्रगणक व 550 सुपरवाइजर को तैनात किया है, जो घर-घर जाकर मकान का चिह्नीकरण करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाकर निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में कुल 3460 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्धारित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। जबकि नगरीय क्षेत्रों में संबंधित ईओ चार्ज अधिकारी का कार्य करेंगे। बताया कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि यह देश की सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत संरचना से संबंधित नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण का आधार है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास, विद्युत, रोजगार व अन्य योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है।
विज्ञापन

कहा कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणक निर्धारित पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर-घर पहुंचेंगे। नागरिकों से मिलने वाली जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि सभी नागरिक जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं और प्रगणकों सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे जनपद एवं देश के विकास हेतु सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए।

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

कुरुक्षेत्र। महिला शौचालय पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed