फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The hippopotamus baby will be in front of the audience on Republic Day

कानपुर चिड़ियाघर में गणतंत्र दिवस पर दर्शकों के सामने होगा ये नन्हा मेहमान

Wed, 23 Jan 2019 02:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
The hippopotamus baby will be in front of the audience on Republic Day
डेमो
कानपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े इंदिरा का बच्चा पहली बार गणतंत्र दिवस पर लोगों के सामने होगा। अब वह थोड़ा बड़ा हो गया है। उसे कोलाहल से ज्यादा दिक्कत नहीं होती। पानी से निकलकर बाड़े के किनारे आकर धूप भी सेंका करता है। चिड़ियाघर के माहौल से परिचित भी हो रहा है। इन गतिविधियों को देखते हुए ही चिड़ियाघर प्रशासन ने उसे सामने लाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


हालांकि बेबी दरियाई घोड़ा डिस्टर्ब न हो, इसके लिए बाड़े के पास जाने पर पाबंदी रहेगी। बाड़े में खाने-पीने का सामान, कंकड़ आदि फेंकने पर भी रोक होगी। दर्शकों को बाड़े की तरफ नहीं जाने दिया जाता, लेकिन 26 जनवरी को लोग देख सकेंगे। इसे देखने में लोगों को एहतियात बरतना पड़ेगा। चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह ने बताया कि बेबी दरियाई घोड़ा का नामकरण अभी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

The hippopotamus baby will be in front of the audience on Republic Day
डेमो
संघाई हिरन के लिए खास इंतजाम
विलुप्त प्राय माने जाने वाले संघाई हिरन के बाड़े के पास ठंड से बचाव के लिए चिड़ियाघर प्रशासन खास इंतजाम कर रहा है। मणिपुर संघाई हिरन ठंडक को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। मौसम विभाग के बारिश का पूर्वानुमान जाहिर करने के बाद इनके बाड़े में अलाव का इंतजाम किया गया है। चिड़ियाघर में संघाई हिरनों की संख्या 13 है।

कई अंग खराब होने से तेंदुए की मौत
चंदौली के काशी वन्य जीव प्रभाग की जयमोहनी रेंज से चिड़ियाघर लाए गए घायल तेंदुए की सोमवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घावों का संक्रमण उसके पूरे शरीर में फैल गया, जिससे उसके सारे अंग फेल हो गए। तेंदुए का चिड़ियाघर में पांच जनवरी से इलाज चल रहा था। निदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वनाधिकारियों की टीम के समक्ष शव जला दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed