फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The hearing of Behmai case will now be held on October 30.

Kanpur News: बेहमई मामले की सुनवाई अब 30 अक्तूबर को होगी

Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The hearing of Behmai case will now be held on October 30.
कानपुर देहात। बेहमई मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के सहायक शासकीय अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस कारण से मामले की सुनवाई टल गई। अब अदालत ने मामले की सुनवाई को 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन




बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को दस्यु फूलन देवी ने सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 20 लोगों को मौत हो गई थी। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में गांव के ही वादी राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। पूर्व तिथि पर बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए बहस की थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि बुधवार को सहायक शासकीय अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है। इस दौरान आरोपी श्याम बाबू व विश्वनाथ कोर्ट में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed