{"_id":"63da83b45c6f4d1183684cdd","slug":"the-headstrong-shohde-threatened-the-girls-fiance-in-kanpur-dehat-said-you-will-be-killed-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा शोहदा: युवती के मंगेतर को दी धमकी, बोला- बारात लेकर आए..तो मार डाले जाओगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरा शोहदा: युवती के मंगेतर को दी धमकी, बोला- बारात लेकर आए..तो मार डाले जाओगे, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:58 PM IST
सार
शिवली थानाक्षेत्र में शोहदे के द्वारा युवती के मंगेतर को धमकी देने का मामला सामने आया है। उसने कहा है कि बारात लेकर आए, तो मार डाले जाओगे। इससे लड़की के परिजन दहशत में हैं। पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में एक शोहदे ने लड़की के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी है। मामला शिवली थाना क्षेत्र का है, जहां इंटर की छात्रा के मंगेतर को धमकाया गया है। शोहदे ने मंगेतर से कहा कि बारात लेकर आए, तो मार डाले जाओगे। इससे छात्रा का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
छात्रा की मां ने थाने में शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शिवली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा को गांव का रोहित (19) पिछले एक माह से आते-जाते व मोबाइल से परेशान कर रहा है।छात्रा की शादी भी थानाक्षेत्र के एक युवक से तय हुई है।
विज्ञापन
जब इसकी जानकारी शोहदे रोहित को लगी, तो उसने छात्रा के मंगेतर को फोन पर धमकी दी कि यहां शादी न करो, बारात लेकर आए तो सभी मारे जाओगे। शोहदा इसके बाद अब छात्रा की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। साथ ही छात्रा को फोन पर लगातार धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
उसने कहा है कि शादी होगी, तो हमारे साथ नहीं.. तो हम दूसरे के साथ होने नहीं देंगे। इससे छात्रा का परिवार दहशत में है। छात्रा की मां ने थाने में रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित की तलाश की जा रही है।