फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The half burn dead body is not of an AC mechanic

अधजला शव एसी मैकेनिक का नहीं कबाड़ी का, पहले चकेरी से लापता एसी मैकेनिक के परिजनों ने की थी शिनाख्त

Sun, 09 Aug 2020 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Aug 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
The half burn dead body is not of an AC mechanic
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कर्नलगंज में जिस अधजले शव की पहचान एसी मैकेनिक के रूप में उनके परिजनों ने की थी, वह बेकनगंज निवासी कबाड़ी हुमायूं शेख का निकला। शुक्रवार रात एसी मैकेनिक के घर लौटने के बाद हुमायूं के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


पांच अगस्त को कर्नलगंज यतीमखाना के पीछे एक युवक का शव मिला था। चकेरी के ओमपुरवा निवासी एक परिवार ने शव की पहचान एसी मैकेनिक अहमद हसन के रूप में की थी। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


इधर शुक्रवार रात अहमद अपने घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस दोबारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। इस बीच बेकनगंज निवासी अंगूरा ने फोटो देखकर बताया कि शव उनके पति हुमायूं शेख का है। एसएसपी ने शव को निकलवाकर डीएनए जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने इंकार कर दिया। इनका कहना था कि शव मुस्लिम रीति रिवाज से ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। शव को कब्र से न निकलवाया जाए। परिजनों ने बताया कि हुमायूं शराब के लती थे। पांच अगस्त की सुबह घर से कूड़ा बीनने के लिए निकले थे। इसके बाद से वह लापता थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed