फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Great Khali did a road show in Kanpur,  said changed the attitude of other countries towards India

Kanpur: 'द ग्रेट खली' ने किया रोड शो...युवाओं में भरा जोश, बोले- भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला

Thu, 09 May 2024 08:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 May 2024 08:57 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। देश में सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। आपसी भाईचारा बढ़ा है।

विज्ञापन
The Great Khali did a road show in Kanpur,  said changed the attitude of other countries towards India
अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर के युवाओं में जोश भर गए। गुरुवार को उन्होंने नगर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में करीब पांच किमी लंरा रोड शो किया। चंद्रिका देवी चौराहे से शुरू हुए रोड शो का लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

द ग्रेट खली ने लोगों से मतदान जरूर करने की अपील भी की। शाम करीब छह बजे चंद्रिका देवी चौराहे से रोड शो शुरू हुआ।  गाड़ियों के काफिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ खुली जीप पर सवार द ग्रेट खली निकले, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

उसके साथ जीप पर भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी व एमएलसी सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता भी थे। उनका काफिला देवनगर होते हुए आचार्य नगर, संगीत सिनेमा चौराहा, हीरागंज, आनंद बाग चौराहा, प्रेम नगर, सीसामऊ बड़ा चौराहा, रामबाग, ईदगाह, बजरिया थाने के सामने से टूटी मस्जिद चौराहा, ब्रह्मनगर चौराहा, भदौरिया चौराहा, लेनिन पार्क स्थित सीसामऊ के भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।

खली की एक झलक पाने के लिए जुट गई भीड़
रोड-शो के दौरान रास्तेभर लोगों ने अपने घरों से फूल बरसाकर द ग्रेट खली का स्वागत किया। खली ने भी हाथ उठाकर उनका अभिनंदन किया और रमेश अवस्थी को वोट देकर रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की। जिस जगह से रोड शो गुजरा, खली की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने मोबाइल से खली की फोटो भी ली और वीडियो बनाया।

विज्ञापन

भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला
जीटी रोड स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए द ग्रेट खली ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। देश में सनातन संस्कृति मजबूत हुई है। आपसी भाईचारा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मैंने विदेशों में जाकर रेसलिंग में भारत का नाम रौशन किया।

विदेशों में पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है
उसी तरह पीएम मोदी ने भी पूरी दुनिया में भारत का डंका बजवाया है। मैं विदेशो में जहां भी गया, पाया कि पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। आज से दस साल पहले विदेशों में भारत के लोगों को हीन भावना से देखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारत के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला है। अब खिलाड़ियों व विदेश जाने वाले भारतीयों को बहुत सम्मान मिलता है।

चुनाव में नहीं पड़ेगा गठबंधन का असर
खली ने कहा कि मैं कई जगह चुनाव प्रचार करके आया हूं। सभी जगह भाजपा के प्रत्याशी मजबूत हैं। इंडिया गठबंधन का कोई भी असर चुनाव में नहीं पड़ने वाला है। इस चुनाव में कानपुर का अपना एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। युवाओं में जोश और जुनून है। उन्होंने कहा कि भारत में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार से बहुत फंड मिलता है। इतना फंड किसी दूसरे देश की सरकार नहीं देती। यूपी में भी रेसलिंग का स्तर पहले से बढ़ा है। यूपी के खिलाड़ी भी अब रेसलिंग में पदक ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed