फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The government team will visit Kishori Vatika today for inspection.

Kanpur News: आज जांच के लिए किशोरी वाटिका आएगी शासन की टीम

Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The government team will visit Kishori Vatika today for inspection.
कानपुर। किशोरी वाटिका को जमीन आवंटित करने के मामले में हाईकोर्ट की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम बुधवार को साकेतनगर आएगी। इस दौरान केडीए के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जांच पड़ताल के बाद टीम शासन को रिपोर्ट देगी, इसके बाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल होगा।
विज्ञापन

किशोरी वाटिका से सटे पार्क के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने आवास आयुक्त बलकार सिंह और विशेष सचिव आवास एवं शहरी योजना राजेश राय की संयुक्त कमेटी गठित की थी। अब कमेटी के दोनों अधिकारी किशोरी वाटिका से सटे पार्क आएंगे। इसके बाद बृज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल की जमीन को भी देखने जा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ केडीए के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार को केडीए जोन तीन विक्रय विभाग के प्रभारी व विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह, जोन तीन के प्रवर्तन प्रभारी अतुल राय, प्रभारी अभियंता (सिविल) माधवी सहित ने लखनऊ स्थित आवास विकास परिषद मुख्यालय किशोरी वाटिका के आवंटन, नक्शा सहित अन्य कागज साैंपे थे। निर्माण 1998 से पहले का बताया गया। टीम के सदस्य लीज खत्म होने के बाद पार्क खाली न करा पाने का कारण नहीं बता पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed