{"_id":"68b75be6707592ce6f0ae1e3","slug":"the-glory-of-ganapati-was-shown-through-drama-tears-flowed-during-immersion-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130438-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नाटक से दिखाई गणपति की महिमा, विसर्जन में छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नाटक से दिखाई गणपति की महिमा, विसर्जन में छलके आंसू
विज्ञापन
बर्रा मर्दनपुर नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन नाचते गाते पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
कानपुर। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..मंगलवार को शहर के घाट दिनभर इन जयकारों से गूंजते रहे।
शहर के विभिन्न स्थानों से भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की प्रतिमाएं लेकर गोला घाट, काली घाट, ड्योढ़ी घाट, सिद्धनाथ घाट, मैस्कर घाट, गोपाल घाट, पनकी नहर और लक्ष्मण घाट पहुंचे। घाटों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। दोपहर से शुरू हुआ यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। उधर, गणेश पूजा पंडालों में गणेश महोत्सव की धूम रही। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ भी किया गया।
महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन में पूना की संस्था अकादमिक ऑफ थिएटर आर्ट से आए योगेश सोमण की ओर से निर्देशित और रश्मि देव अभिनीत नाटक देवी का मंचन किया गया।
गणेश महोत्सव पर साकेत नगर स्थित डेफ एंड एनविजन स्कूल में मंगलवार को आध्यात्मिक संध्या का आयोजन किया गया। इसके तहत सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग ग्रुप की टीम ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका कुमार, श्रिया यादव, आदित्य गुप्ता, डॉ. आदर्श मिश्रा व करण गुप्ता रहे। मूक-बधिर छात्रों ने सांकेतिक भाषा में हरे कृष्णा की धुन पर प्रस्तुति दी। राम सुखी मिश्रा, शिव शरण मिश्रा, राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्या भावना मिश्रा मौजूद रहे। (संवाद)