फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The girl who came with her mother and aunt went missing, the incident happened while taking bath in Ganga

Farrukhabad: मां और ताई के साथ आई युवती हुई लापता,  गंगास्नान करने के दौरान हुई घटना, तीन दिन बाद है गोदभराई

Sat, 17 Feb 2024 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

Farrukhabad News: मेला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने गोताखारों और पीएसी को लगाकर गंगा में छान बीन कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा।
 

विज्ञापन
The girl who came with her mother and aunt went missing, the incident happened while taking bath in Ganga
घाटनास्थल पर लगी भीड़ और युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिलें में मां और ताई के साथ गंगा नहाने आई युवती अचानक गायब हो गई। परिजनों ने गोताखोरों को लगाकर गंगा में युवती की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी बादशाह की पुत्री रवीना (21) पांचाल घाट मेला रामनगरिया में अपने परिजनों के साथ आई थी। शनिवार को रवीना मां ज्ञानदेवी और ताई के साथ गंगा स्नान करने गई।

विज्ञापन

ताई ने पहले स्नान किया। उसके बाद रवीना गंगा स्नान करने गई। उसी समय रवीना गायब हो गई। दिखाई न पड़ने पर परिजनों ने शोर मचाया। जानकारी पर मेला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने गोताखारों और पीएसी को लगाकर गंगा में छान बीन कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा। रवीना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी तीन दिन बाद गोदभराई का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed