फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl who came to Bithoor with her fiance jumped into the Ganga from the Pariyar bridge.

Kanpur News: मंगेतर के साथ बिठूर आई युवती परियर पुल से गंगा में कूदी

Sun, 24 Aug 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The girl who came to Bithoor with her fiance jumped into the Ganga from the Pariyar bridge.
कानपुर। बिठूर क्षेत्र के परियर पुल से शनिवार दोपहर उन्नाव निवासी युवती ने परियर पुल से गंगा से छलांग लगा दी। वह मंगेतर के साथ आई थी। अगले साल होली के बाद दोनों की शादी होनी थी। पीएसी के जवानों ने उसे बचाने के रस्सी फेंकी लेकिन युवती ने रस्सी नहीं पकड़ी। देर रात तक युवती का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उन्नाव के हसनगंज निवासी चांदनी (19) अमौसी भीमनगर सरोजनीनगर लखनऊ निवासी मंगेतर विमलेश गौतम के साथ शनिवार को बिठूर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन करने के बाद दोनों घर वापस जाने के लिए परियर पुल पहुंचे। बाइक खड़ी कर दोनों गंगा पुल पर टहलने लगे। कुछ देर बाद विमलेश बाइक लेने के वापस आया, इसी बीच चांदनी ने परियर पुल से गंगा में छलांग लगा दी। विमलेश ने बताया उसकी शादी बुआ की बेटी चांदनी से तय हुई थी। अगले साल होली के बाद दोनों की शादी होने वाली थी। वह चांदनी के पिता चुरई के कहने पर उसे दर्शन कराने के लिए बिठूर आया था। बिठूर थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार को एक बार फिर युवती की तलाश कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed