{"_id":"681a6abdc9e2209153004447","slug":"the-girl-who-came-as-a-relative-committed-robbery-with-her-friends-kanpur-news-c-12-1-knp1014-1101795-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिश्तेदार बनकर आई युवती ने साथियों संग डाला डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिश्तेदार बनकर आई युवती ने साथियों संग डाला डाका
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर-करीमपुर गुरधरा गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे रिश्तेदार बनकर एक घर में पहुंची युवती ने चार और बदमाशों के साथ मिलकर डाका डाला। तमंचे के बल पर बुजुर्ग महिला, उसकी बहू व नातिन को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बुजुर्ग का गला दबा दिया। बदमाश घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए।
गांव निवासी सोनम कटियार, पुत्री पलक और बुजुर्ग सास श्यामकली रहती हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे एक युवती आई और पलक दरवाजा खोलो की आवाज लगाने लगी। श्यामकली ने दरवाजा न खोलने की बात कही। इस पर युवती ने दादी श्यामकली को जानने और प्यास लगी होने की बात कही, तो पलक ने दरवाजा खोल दिया। पलक के दरवाजा खोलते ही युवती के संग आए दो युवक पहले बुजुर्ग श्यामकली के पास पहुंचे और उनके पैर छुए और बातचीत करने लगे। इसी बीच दो युवक और भी आ गए। फिर श्यामकली, सोनम और पलक को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने श्यामकली की गर्दन दबाने लगे।
श्यामकली ने बताया कि बदमाश उनके कानों के कुंडल, गले की जंजीर समेत संदूक में रखे करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवर और 8-10 हजार रुपये ले गए हैं। करीब एक घंटे तक डकैतों ने घर में उत्पात मचाया। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत धमकी देकर भाग गए। उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वहीं, मंगलवार को इंस्पेक्टर अशोक कुमार, एसीपी अमरनाथ यादव व फाॅरेसिंक टीम ने माैके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
एसीपी बिल्हौर ने अमरनाथ यादव बताया कि रिश्तेदार बनकर बदमाश रहीमपुर-करीमपुर गांव पहुंचे थे। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम माैके पर पहुंची थी और जांच-पड़ताल के साथ पीड़ितों से पूछताछ की है। माैके से कई साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।