फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl student was dragged outside the school after covering her mouth, Report filed against two

Banda: स्कूल के बाहर छात्रा का मुंह बंद कर घसीटा, पहले भी लाइसेंसी असलहे के साथ धमका चुका है आरोपी, रिपोर्ट

Fri, 10 Nov 2023 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Nov 2023 05:05 PM IST
सार

Banda News: कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पिता ने बताया कि इस घटना के बाद से बेटी डरी और सहमी रहती है।

विज्ञापन
The girl student was dragged outside the school after covering her mouth, Report filed against two
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक दसवीं की छात्रा को विद्यालय के बाहर पकड़ लिया। उसका मुंह बंद कर उसे घसीटने लगा। किसी तरह वह बचकर भागी। लोगों को देख आरोपी भी धमकाते हुए वहां से भाग गए। इस घटना के बाद से अब तक छात्रा सहमी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर केन पथ में दसवीं की छात्रा है। वह चार नवंबर को दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद विद्यालय से गेट के बाहर निकली थी।
विज्ञापन

इसी दौरान उसे पहले से ही मौजूद आरोपी अरुण कुमार उर्फ राजेश निवासी मुहल्ला जेल रोड अपने एक साथी के साथ दबोच लिया।  उसका मुंह बंद कर घसीटते हुए ले जाने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने मदद के लिए शोर मचाया और किसी तरह छुड़ाकर वहां से भागी। लोगों ने जब यह देखा तो बेटी को बचाने के लिए वे आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
तभी आरोपी धमकाते हुए रेलवे क्रासिंग से भाग गए। आरोप है कि यह आरोपी पूर्व में भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्री को पहले भी धमका कर डरा चुका है। इस घटना के बाद से बेटी डरी और सहमी रहती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed