फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The gang that extorts money from students by holding them hostage is already active

Kanpur News: पहले से सक्रिय है छात्रों को बंधक बना वसूली करने वाला गैंग

Sat, 19 Apr 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The gang that extorts money from students by holding them hostage is already active
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में स्थित कोचिंग मंडी में बाहर से आकर तैयारी करने वाले छात्रों को फंसाकर लूटने वाला गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। गैंग के लोग छात्रों को ऑनलाइन गेम की आदत डालते हैं, इसके बाद उनसे वसूली का खेल करते हैं। ऐसा नहीं है कि थाना पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हैं, लेकिन मूकदर्शक बनी रहती है।
विज्ञापन

कोचिंग मंडी में कई शहरों के छात्र छात्राएं तैयारी करने आते हैं। गोपाला टावर के पास रहने वाले गैंग के सदस्य बॉयज हॉस्टल के आसपास पहले छात्रों को चिह्नित करते हैं। इसके बाद ऑनलाइन गेमिंग, नशा, सट्टा आदि की आदत डलवाकर उन पर हावी होते हैं। इतना दबाव बनाया जाता है कि छात्र अपने परिवार से रुपये मंगाकर दबंगों को देते रहते हैं। पिछले वर्ष मई में इटावा के एक छात्र को जमकर पीटा गया। फिर पैसा नहीं मिलने पर उसके नाजुक अंगों में ईंट लटका दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अब आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ चुके हैं। ऐसे में फिर गैंग सक्रिय हो चुका है। अब इस जालौन के कारोबारी के बेटे के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed