फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The former mayor 's house caught stealing electricity

पूर्व मेयर के घर पकड़ी गई बिजली चोरी

Sun, 25 Jan 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
The former mayor 's house caught stealing electricity
केस्को टीम ने पूर्व मेयर अनिल शर्मा के घर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। सात केवी के कनेक्शन पर 50 केवी का लोड चलते मिला। तीन केबिलों के सहारे बिजली चोरी हो रही थी।
विज्ञापन


यही नहीं कमिश्नर के बंगले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए लगाई गई केबिल से पूर्व मेयर ने अपनी बिजली जोड़ रखी थी। इससे वह 24 घंटे बिजली आपूर्ति का मजा ले रहे थे।
विज्ञापन


एसडीओ जेसी यादव, रेड टीम के दारोगा संजय गुप्ता, जेई वीके तिवारी और जेके गुप्ता ने 9/1 एलनगंज आर्यनगर कमिश्नर के बंगले के पास स्थित पूर्व मेयर अनिल शर्मा के घर छापा मारा। यहां पर पुराना मैकेनिकल मीटर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यह मैकेनिकल मीटर प्रचलन से ही बाहर है। चेकिंग में सात किलो वाट के कनेक्शन पर 50 किलो वाट का लोड निकला। बड़ी बिजली चोरी की सूचना पाकर मौके पर चीफ इंजीनियर अमरेश राय पहुंचे।

उन्होंने अपने सामने बिजली चोरी और खपत के आधार पर एसेसमेंट (बिल) बनवाया तो यह 14.5 लाख का बना। पूर्व मेयर ने केस्को टीम को तुरंत 5.28 लाख रुपये का चेक दिया।

वहीं एसडीओ जेसी यादव ने बताया कि 4/188 पुराना कानपुर निवासी डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर ओम प्रकाश गुप्ता के यहां दो केवी का कनेक्शन था, लोड पांच केवी का पाया गया इसके अलावा मीटर भी शंट पाया गया।

उन्होंने मौके पर 30 हजार का चेक दे दिया। इसी तरह लेबर कमिश्नर दफ्तर में बड़े बाबू वंशराज के मन्नीपुरवा स्थित घर में दो केवी के कनेक्शन पर चार केवी का लोड मिला। उन्होंने 40 हजार रुपये का चेक दिया है।   


मेरे घर कई बार गर्वनर, मुख्यमंत्री और उप राष्ट्रपति आए थे। इस कारण नगर प्रोटोकॉल में केस्को या नगर निगम ने एक नई लाइन डाली थी। यह लाइन मेरे गार्डेन तक आई थी। अब केस्को वाले बिजली चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

केस्को वालों का कहना है कि एसेसमेंट दीजिए वरना एफआईआर होगी। इसलिए मैने चेक दे दिया। पूरा शहर मेरे बारे में जानता है। मुझे सफाई देने की जरूरत नहीं है।

-अनिल शर्मा, पूर्व मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed