फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The first unit of Neyveli power plant will start this month, CEO said  trial will start in a day or two

Kanpur: इसी महीने शुरू होगी नेयवली पॉवर प्लांट की पहली यूनिट, सीईओ बोले- एक-दो दिन में शुरू होगा ट्रायल होगा

Tue, 09 Jul 2024 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jul 2024 11:52 AM IST
सार

Kanpur News: नेयवली पॉवर प्लांट के सीईओ ने बताया कि पर्यावरण को लेकर इस बार 65 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा है। जापानी पद्धति '' मिया वाकी'' के अनुसार भी पौधे लगाए जाएंगे। सीवेज प्लांट से निकले पानी से इन पौधों की सिंचाई होगी।

विज्ञापन
The first unit of Neyveli power plant will start this month, CEO said  trial will start in a day or two
नेयवली पॉवर प्लांट और सीईओ सीएस संतोष - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में नेयवली पॉवर प्लांट की पहली यूनिट जुलाई में ही शुरू हो जाएगी। एक-दो दिन में ट्रायल का कार्य शुरू हो जाएगा। बाकी दोनों यूनिटों को भी इसी साल शुरू करने की तैयारी है। यह जानकारी पॉवर प्लांट के सीईओ सीएस संतोष ने दी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री के सौ दिन के कार्यक्रम के तहत यूनिट शुरू होने की मॉनिटरिंग भी पीएमओ की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि पहली यूनिट इसी महीने शुरू होने के बाद नवंबर में दूसरी यूनिट चालू कर दी जाएगी। तीसरी यूनिट भी इसी सत्र में चालू करने की योजना है। पहली यूनिट चालू करने के लिए 25 दिन का कोयला आ चुका है। साथ ही पूरे साल कोयला आने की व्यवस्था पहले से की जा चुकी है। पानी की उपलब्धता बिधनू नहर से होने के बाद भी दो महीने के लिए पानी स्टोरेज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यावरण को लेकर इस बार 65 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा है। जापानी पद्धति '' मिया वाकी'' के अनुसार भी पौधे लगाए जाएंगे। सीवेज प्लांट से निकले पानी से इन पौधों की सिंचाई होगी। इससे पानी की बर्बादी भी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed