फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The festive season kicked the automobile sector into top gear.

Kanpur News: त्योहारी सीजन से टॉप गियर में दौड़ा ऑटोमोबाइल सेक्टर

Wed, 05 Nov 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The festive season kicked the automobile sector into top gear.
कानपुर। त्योहारी सीजन और जीएसटी दरों में दी गई राहत ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को अक्तूबर महीने में टॉप गियर में दौड़ाया है। इस महीने में वाहनों की बिक्री ने पिछले चार महीनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। अक्तूबर में 16 हजार से अधिक वाहन बिके हैं। 13,918 दो पहिया और 2,917 चार पहिया वाहन आरटीओ कार्यालय में 30 अक्तूबर तक पंजीकृत हुए हैं। सितंबर में 5,040 चार पहिया और 1,448 दो पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ था। यह संख्या सितंबर की तुलना में दो गुना से भी अधिक है। नवंबर में भी जोरदार बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन

अक्तूबर में नवरात्र और दिवाली थी और 22 अक्तूबर से जीएसटी की दरों में राहत दी गई। 28 प्रतिशत की जगह जीएसटी 18 प्रतिशत कर दी गई। इससे वाहनों के दामों में खासी कमी आई। त्योहारी ऑफर, नए मॉडलों के बाजार में आने से शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है। यह ग्रोथ दोनों सेगमेंट (दो और चार पहिया) में दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स के सीईओ सुमन कपूर ने बताया कि त्योहारी सीजन में बिक्री का यह स्तर बहुत अच्छा रहा है। ग्राहकों की खरीद क्षमता में सुधार और नई तकनीक वाले मॉडलों ने इस उछाल को संभव बनाया है। इस बार इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है। ईवी सब्सिडी योजनाओं ने ग्राहकों का रुझान बढ़ाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शादी समारोहों का सीजन शुरू हो गया है। नवंबर में भी अच्छी बिक्री का अनुमान है। 30 अक्तूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक शहर में 16,835 दो पहिया और चार पहिया वाहन बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

माह दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन

अक्तूबर 13,918 2,917
सितंबर 5,040 1,448
अगस्त 4342 1265

जुलाई 4342 144
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed