{"_id":"613faa178ebc3e3de744e6e2","slug":"the-farmer-was-going-home-after-withdrawing-money-from-the-bank-bike-riding-youths-robbed-45-thousand-akbarpur-news-knp652012317","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था किसान, बाइक सवार युवकों ने 45 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहा था किसान, बाइक सवार युवकों ने 45 हजार लूटे
विज्ञापन
राजपुर। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बैना गांव निवासी किसान से जैनपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग गए। किसान ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
बैना गांव निवासी किसान जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने राजपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 45 हजार रुपये निकाले। जिन्हें बैग में रखने के बाद कस्बे की एक दुकान से खरपतवार नष्ट करने वाली दवा ली।
इसके बाद साइकिल से घर जा रहे थे। जैनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के पास साइकिल की चेन उतर गई, इस पर उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान लाल रंग की बाइक में आए दो युवक बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद उसने थाने में पुलिस को सूचना दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। मामले में छानबीन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।