फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family slept on the terrace, stealing cash and jewelry

परिजन छत पर सोते रहे, नगदी व जेवर चोरी

Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
The family slept on the terrace, stealing cash and jewelry
The family slept on the terrace, stealing cash and jewelry - फोटो : PUKHRAYAN
26पीयूकेपी5- ठाकुरपुर गांव में अलमारी का बिखरा सामाना दिखाता गृहस्वामी। संवाद
विज्ञापन

परिजन छत पर सोते रहे, नगदी व जेवर चोरी
ठाकुर पुरवा गांव में जीने से उतरकर घर में घुसे
संवाद न्यूज एजेंसी
मूसानगर। थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव में शनिवार की रात चोर अलमारी का ताला तोड़कर पांच हजार नगद और चार लाख के गहने चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच की शुरू की है।

ठाकुर पुरवा गांव के नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी लोग छत पर सोए थे। जीने के दरवाजे का कुंडा छत पर बंद था। चोर मकान के पीछे से छत में चढ़कर जीना का दरवाजा खोलकर नीचेे उतर गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर पांच हजार नकद और सोने का हार, चार अंगूठी, दो झुमकी, लरी, माला, पायल, बिछुआ के साथ दरवाजे के पास रखा मोबाइल चोर ले गए। वहीं, बरामदे में सो रहे पड़ोसी गोविंद सिंह का भी मोबाइल चोर ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। तुरंत यूपी डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी। इसके बाद उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने पहुंच कर जांच शुरू की। एसआई ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed