फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family remained distraught, mourning prevailed in Khaleshar

Kanpur News: बदहवाश रहे परिजन, खालेशहर में छाया रहा मातम

Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The family remained distraught, mourning prevailed in Khaleshar
यमुना घाट पर लोगों की एकत्र भीड़। संवादयमुना घाट पर लोगों की एकत्र भीड़। - फोटो : संवाद
मूसानगर। यमुना नदी में तीन भाइयों के डूबने व दो के शव मिलने के बाद मूसानगर व उससे जुड़े खालेशहर में मातम छा गया। होली के दिन हुई इस घटना से हर कोई गमगीन दिखा। परिवार व रिश्तेदारों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

मुक्तादेवी घाट के पास तीन युवकों के डूबने की जानकारी पर मूसानगर पुलिस के साथ स्थानीय लोग जा पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से 11 बजे के करीब जतिन को ढूंढ निकाला। उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मनीष व प्रिंस की तलाश जारी रही। दोपहर बाद इटावा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मनीष के शव को घाट से 500 मीटर दूर मनकी पुल के पास ढूंढ निकाला। दोनों के शव मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

इधर जानकारी पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद निषाद, भाजपा नेता विद्यासागर त्रिपाठी, विजय सोनी, नीरज पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, राजू चौहान, पवन चौरसिया, सुशील पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता आदि लोग पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। इधर रात में ही दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया गया। कस्बे के तीन युवकों के डूबने की घटना से मूसानगर व खालेशहर में होली का त्योहार फीका रहा। खालेशहर में लोगों के घरों में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
भाइयों को तिलक कर दी अंतिम विदाई
मूसानगर। जतिन और मनीष के शव मिलने के बाद घर के लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। जतिन की बहन प्राची, प्रिया, पारुल व मनीष की बहन मोनिका बेसुध हो जा रही थी। बहने शव से लिपट कर रोती बिलखती रहीं। कभी परिवार के लोग घर के अन्य सदस्यों को संभालते तो कभी बहनों को। शनिवार को अंतिम संस्कार की तैयारी हुई जतिन व मनीष की बहनों ने भाईदूज को लेकर उन्हें तिलक लगाया। इसके बाद दोनों के शव हलिया घाट ले जाए गए। जहां पर अंतिम संस्कार किया गया।
...........
इकलौता था जतिन, लाइट फिटिंग का करता था काम
जतिन की मौत पर पिता राजेश नामदेव, मां अरुणा देवी, बहन प्रिया, प्राची, पारुल बिलखती रहीं। सिसकियां भरते हुए राजेश ने बताया कि वह कपड़े सिलने का काम करता है। जतिन इकलौता बेटा था। वह मूसानगर में इलेक्ट्रीशियन था और वह लाइट फिटिंग का काम करता था और घर की जिम्मेदारी संभाले था।
...............
पिता के कारोबार में हाथ बटाता था मनीष
मनीष के पिता राम प्रसाद मूसानगर में कपड़े की दुकान किए हैं। मनीष भी उनके साथ दुकान पर रह कर काम में हाथ बटाता था। उसकी मौत की जानकारी से मां मीना देवी, बड़े भाई मुकेष भाभी कोमल, बड़ी बहन मोनिका बिलखती रही। परिवार के लोग सभी को ढांढस बंधाते रहे।
.................
दिल्ली एयरपोर्ट में काम करता है प्रिंस
प्रिंस इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली में संविदा कर्मी है। उसके यमुना में डूबने व शनिवार दोपहर तक उसके न मिलने से परिवार के लोग बेहाल रहे। मां ममता, पिता पवन कुमार, बहन प्रियंका, भाई शिवम बिलखते रहे। प्रिंस की देर रात तक एसडीआरएफ व पुलिस तलाश करती रही। उसका कुछ भी पता न चलने पर रात भर परिवार के लोग टकटकी लगाए रहे।
............
हंसते खेलते परिवार में लग गई किसी की नजर...
जतिन, प्रिंस और मनीष आपस में ममेरे, फुफुेरा भाई है। तीनों के यमुना में डूबने व दो के शव मिलने के परिवार के लोग बदहवाश रहे। वहीं, आंखों के सामने पूरी घटना देख सचिन भी बदहवाश रहा। शनिवार सुबह तक वह गुमसुम रहा। इधर सचिन के पिता मुन्ना नाम देव ने बताया कि प्रिंस उसकी बहन का बेटा है। बहन दिल्ली में रहती है। उन्हीं के साथ सचिन भी रहता था। गुरुवार को सचिन के साथ ही प्रिंस होली मनाने के लिए मूसानगर आया था। बताया कि जतिन उसके भाई का बेटा है। जबकि मनीष मूसानगर में रह रही बहन मीना का बेटा है। मुन्ना नामदेव व उसका भाई राजेश बिलखते हुए बार बार यही कहते रहे कि हाय मेरे हंसते खेलते परिवार में किसी की नजर लग गई।

..............
घाट पर प्रतिबंधित किया गया था स्नान
मूसानगर। मुक्ता देवी मंदिर यमुना घाट में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। 25 जून 2022 को गजनेर निवासी सुजीत उर्फ विक्रम पुत्र अमर सिंह अपने भांजे साढ़ कानपुर नगर के कुटिया रामपुर निवासी प्रिंसू पुत्र विजय सिंह यमुना नदी में नहाते समय डूब गए थे। इस घटना के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा जैन ने मुक्तादेवी घाट के पास स्नान करने पर रोग लगाई थी। मगर इस पर अमल नहीं हुआ और शुक्रवार को तीन युवक डूब गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed