फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family remained distraught, mourning prevailed in Khaleshar

Kanpur News: यमुना में नहाने आए तीन भाई डूबे, गोताखोरों ने दो के शव निकाले

Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The family remained distraught, mourning prevailed in Khaleshar
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर के मुक्तादेवी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने आए तीन ममेरे-फुफेरे भाई यमुना में डूब गए। एसडीआरएफ, गोताखोरों ने दो के शव ढूंढ निकाले। एक की तलाश जारी है। होली के दिन हुए हादसे से परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

मूसानगर के खालेशहर निवासी सचिन पुत्र मुन्ना नामदेव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह चचेरे बड़े भाई जतिन (23) पुत्र राजेश नामदेव, मूसानगर निवासी फूफा रामप्रताप के बेटे मनीष (22), दिल्ली निवासी फूफा पवन कुमार के बेटे प्रिंस (23) और गांव के दोस्त निखिल (20) पुत्र नरेश प्रजापति, पप्पू (21) के साथ मुक्ता देवी मंदिर के पास यमुना घाट पर नहाने आए थे। घाट पर वह और भाई जतिन, प्रिंस, मनीष नहाने के लिए नदी में उतर गए, जबकि निखिल और पप्पू बाहर बैठे रहे। बताया कि नहाने के दौरान घाट पर प्रिंस का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा।
विज्ञापन




इस पर जतिन, मनीष और उसने बचाने की कोशिश की। सभी को डूबता देख बाहर खड़े दोस्त निखिल व पप्पू ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। चीख पुकार सुन नदी में मछली पकड़ रहे गांव के ही बउवा ने सचिन को बचा लिया। मगर जतिन, प्रिंस, मनीष डूब गए। तीन युवकों के डूबने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जानकारी पर परिजन और स्थानीय लोग जा पहुंचे। परिजनों का हाल बेहाल रहा। कुछ देर बाद गोताखारों ने जतिन का शव बरामद कर लिया। वहीं देर शाम तक मनीष को एसडीआरएफ ने खोज निकाला। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि डूबे तीन युवकों में दो के शव मिल हैं। तीसरे की तलाश के लिए गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed