फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The exercise of officers going on paper in hesitation, the roads did not become pothole free

झींझक में कागजों पर चल रही अफसरों की कवायद, गड्ढा मुक्त नहीं हुईं सड़कें

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The exercise of officers going on paper in hesitation, the roads did not become pothole free
कंचौसी फाटक से बलरामपुर गांव की बदहाल सड़क। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मेें पहले से ही खस्ताहाल पड़ी सड़कें मानसूनी बारिश के बाद और भी बदहाल हो गई हैं। शासन के निर्देश पर इन्हें गड्ढामुक्त करने की कवायद 15 सितंबर से शुरू की गई है। अफसरों को गड्ढों में तब्दील सड़कें 15 नवंबर तक हरहाल में दुरुस्त करनी हैं।
विज्ञापन

इसकी कड़ी चेतावनी डीएम की ओर से भी जारी की गई है, लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद भी जिम्मेदार अफसरों की कवायद सिर्फ कागजों पर ही नजर आ रही है। झींझक क्षेत्र की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल पड़ी हैं। जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गड्ढामुक्त सड़कों का दावा महज दिखावा ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन

चंद महीने में ही उखड़ गइ शाहपुर की सड़क
झींझक-कंचौसी रोड से शाहपुर गांव को जाने वाली दो किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग ने कराया, लेकिन बारिश व वाहनों के आवागमन से सड़क मेें छह माह के अंदर ही गड्ढे हो गए। जिसकी बीच-बीच में मरम्मत कराई गई, लेकिन चंद महीने में समस्या फिर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों से शिकायत भी काम न आई
झींझक रोड से परजनी को जाने वाली दो किलोमीटर सड़क की करीब चार वर्ष पूर्व मरम्मत कराई गई थी। बीच बीच में मरम्मत होती रही। इस सड़क से परजनी, राजपुर, दयापुरवा, गोपालपुर, खितारी आदि गांवों के सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। मौजूदा समय में सड़क जगह-जगह उखड़ी पड़ी है।
स्थायी मरम्मत न होने से खस्ताहाल उइछा सड़क
सिकंदरा-झींझक रोड पर मुंडेरा गांव से उइछा गांव को जाने वाली दो किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब दस साल पहले कराया गया। सड़क के उखड़ने पर कई बार पैचवर्क करा दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे सड़क पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है।

पौने तीन साल से गड्ढों में तब्दील बलरामपुर की सड़क
कंचौसी रोड से बलरामपुर तक लोक निर्माण विभाग ने दो किलोमीटर तक सड़क का निर्माण करीब तीन साल कराया गया, सड़क बनने के मात्र दो महीने मेें उखड़ने लगी। उस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील पड़ी है।
शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। झींझक क्षेत्र की खराब सड़कों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
- संतोष कनौजिया, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी

झींझक कंचौसी मार्ग से शाहपुर गांव को जोड़ने वाली गड्ढ़ायुक्त सड़क। (संवाद)

झींझक कंचौसी मार्ग से शाहपुर गांव को जोड़ने वाली गड्ढ़ायुक्त सड़क। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed