{"_id":"69596d5caa5988b6ea0001a0","slug":"the-encroachment-removal-drive-continued-for-the-second-day-leading-to-arguments-with-officials-kanpur-news-c-220-1-akb1006-136356-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाने का अभियान, अधिकारियों से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाने का अभियान, अधिकारियों से हुई बहस
Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। नगर के मेनरोड के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान दूसरे दिन शनिवार को जारी रहा। जिसमें कई एक जगह एसडीएम और सीओ से बहस होने की नौबत आ गई लेकिन किसी की एक न चली और जेसीबी से अतिक्रमण हटवा दिया गया।
पुखरायां में साप्ताहिक बाजार के दिन में मेनरोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाए जाने के लिए बुलडोजर चलता रहा। मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, ईओ अजय कुमार, अतिक्रमण अधिकारी अतुल पांडेय, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल और नगरपालिका कर्मचारियों के साथ रहे। टॉकीज गली के सामने से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। कई दुकानदारों ने सड़क के बाहर की ओर नाली के ऊपर अतिक्रमण पर रखी गई टिनशेड व छतरी पहले से खोलना शुरू कर दी।
इधर टीम ने बगैर किसी को मौका दिए नाली के बाहर की ओर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से गिराना शुरू कर दिया। जहां पक्का निर्माण मिला उसे भी हटाया गया। एक कपड़े की दुकान के आगे बोर्ड आदि हटाने के लिए एसडीएम ने कहा तो दुकान मालिक भड़क गए और विरोध करते हुए बहस करने लगे। कहासुनी के बीच जेसीबी मशीन से बोर्ड आदि सब हटवा दिया गया।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के समीप नाला में चाय के हुंडे और कचरा भरा देखकर दुकानदार अवधेश कुमार के खिलाफ 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम ने कॉलेज के पास दुकानाें में सिगरेट, तंबाकू बिक्री नहीं किए जाने का निर्देश दिए। साथ ही दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।