फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The elder created a ruckus for giving 51 thousand to the younger son-in-law, the father-in-law called the police

छोटे दामाद को 51 हजार देने पर बड़े ने किया हंगामा, ससुर ने बुला ली पुलिस

Mon, 14 Feb 2022 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
The elder created a ruckus for giving 51 thousand to the younger son-in-law, the father-in-law called the police
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। क्षेत्र के ओरिया गांव में शादी समारोह में ससुर ने छोटे दामाद को 51 हजार दिए तो बड़े ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला शांत कराने आए साले और पत्नी को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़े दामाद को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ओरिया निवासी परमू संखवार की छोटी बेटी साधना की शनिवार को शादी थी। अलमापुर तालग्राम कन्नौज से बारात आई थी। बारात में 51 हजार रुपये दामाद को दिए। इस पर परमू का बड़ा दामाद सिमरामऊ गांव निवासी अरविंद आपे से बाहर हो गया। साले व पत्नी राधा को पीट दिया।
विज्ञापन

अरविंद ने बताया कि उसकी शादी में नौ वर्ष पूर्व केवल 500 रुपये नकद दिए गए। जबकि छोटे दामाद 51 हजार रुपये दिए गए। अरविंद के ज्यादा हंगामा करने पर परमू ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अरविंद के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed