Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The e-bus will stop for half a minute every kilometer.

Kanpur News: हर एक किमी पर आधा मिनट के लिए रुकेगी ई-बस

Thu, 02 Oct 2025 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The e-bus will stop for half a minute every kilometer.
कानपुर। इस त्योहारी सीजन में अब 30 किमी के दायरे में हर 15 मिनट में ई-बसों की सेवा मिलेगी। हर एक किमी पर ई-बस आधा मिनट के लिए रुकेगी। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (केसीटीएसएल) के अधिकारियों ने नई समय सारिणी जारी कर दी है। दो अक्तूबर से नए शेड्यूल से ई-बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

सीएनजी बसों का संचालन शहर में पूरी तरह से ठप होने के बाद विभिन्न रूटों पर शहरवासियों को दिक्कत हो रही थी। यह मुद्दा मंगलवार को मंडल के एक अधिकारी के साथ केसीटीएसएल के अधिकारियों की बैठक में भी उठा था। तय हुआ कि ई-बसों के जरिये बेहतर परिवहन सुविधा देने की व्यवस्था की जाएगी। केसीटीएसएल के संचालन प्रबंधक अभिनव निगम ने रूट का सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। रिपोर्ट मंजूर होने के बाद नई समय सारिणी लागू की गई है।
विज्ञापन

पहले रामादेवी से बिंदकी तक जाने वाली 16 ई-बसों को सिकटिया (चौडगरा), रामादेवी से आईआईटी तक चलने वाली 23 ई-बसों को मंधना के आगे रामा मेडिकल कॉलेज तक किया गया है। रामादेवी से रनिया रूट पर अब छह की जगह नौ ई-बसों को संचालित किया जाएगा। रूट की दूरी 50 से घटाकर 30 किलोमीटर की गई है। इसके अलावा नौबस्ता से जहानाबाद रूट तक आठ ई-बसों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक आ सकती नई बसें
बताया जा रहा है कि दिसंबर तक नई बसों के आने की संभावना है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शहर में बसों का संचालन किया जाएगा। वर्तमान में 77 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इसमें करीब आठ से 11 हजार तक यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं।


वर्जन
ई-बसों के संचालन के लिए नई समय सारिणी लागू हो गई है। रूट पर शहरियों को हर 15 मिनट में ई-बस की सेवा मिलेगी। त्योहारी सीजन में ज्यादा लोड फैक्टर और आय बढ़ाने के लिए चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी। -महेश कुमार, प्रबंध निदेशक, केसीटीएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed