फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dumper ran after hitting the bike, the fire broke out, the highway was jammed for half an hour

बाइक में टक्कर मारकर दौड़ाया डंपर, लगी आग, आधे घंटे जाम रहा हाईवे

Fri, 04 Feb 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dumper ran after hitting the bike, the fire broke out, the highway was jammed for half an hour
रनियां चौकी के सामने जलते डंपर की आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां में गुरुवार दोपहर बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दूर जा गिरा। हेलमेट लगाए होने से वह सुरक्षित बच गया। इस दौरान डंपर में आगे की तरफ बाइक फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। इससे निकली चिंगारी से डंपर में आग लग गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

कानपुर के सीटीआई महादेवनगर निवासी रामशंकर (32) बाइक से भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने अकबरपुर के मोहम्मदपुर गांव जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे रनियां के पास इटावा लेन पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामशंकर उछल कर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होने से वह सुरक्षित बच गए। वहीं, बाइक डंपर में आगे की तरफ फंस गई। चालक ने डंपर लेकर भागने की कोशिश की तो बाइक घिसटती चली गई, इससे निगली चिंगारी से वाहन में आग लग गई। यह देख चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माती से दमकल जवान फायर टैंकर लेकर पहुंचे और आग बुझाई। इधर हाईवे पर जाम लग गया। इधर कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने डंपर हटवाकर जाम खुलवाया। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि बाइक सवार सुरक्षित बच गया। डंपर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed