फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The driver fled with the pickup truck loaded with goods.

Kanpur News: चालक माल लदा पिकअप लेकर भाग निकला

Sun, 26 Jul 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The driver fled with the pickup truck loaded with goods.
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने ओएलएक्स पोर्टल से हायर किए गए चालक पर माल लदा पिकअप लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ की सरयू विहार काॅलोनी निवासी आशुतोष द्विवेदी ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। वह सचेंडी स्थित निजी कंपनी में पिछले 16 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने ओएलएक्स के माध्यम से पिकअप के लिए विवेक नामक युवक को चालक रखा था। आरोप है कि 19 जुलाई की रात चालक विवेक को महोबा सामान पहुंचाने के लिए भेजा लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। प्रयागराज पुलिस ने थाना कैंट क्षेत्र के बाबा चौराहा के पास लावारिस हालत में पिकअप खड़ी मिलने की जानकारी दी है जबकि उसमें लदा सामान गायब था। आरोप है कि चालक सामान लेकर भाग गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed