फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The doctor was accused of negligence on the death of a parrot in Kanpur, Police filed report

Kanpur : तोते की मौत से उड़े डॉक्टर के होश, मालिक बोला- इलाज में लापरवाही, दवा खिलाते ही बिगड़ी हालत, जांच शुरू

Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
सार

किदवईनगर थाने में एक अनोखा मामला आया जब एक युवक डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने पहुंचा। उसने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से उसके तोते की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
The doctor was accused of negligence on the death of a parrot in Kanpur, Police filed report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र में बीमार तोते की इलाज के दौरान मौत हो गई। तोते के मालिक ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन


जूही डिपो निवासी शमशाद अहमद ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को एक तोता उड़कर घर की छत पर आ गया था। बीमार था तो इलाज के लिए हनुमंत विहार स्थित पेट क्लीनिक में ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने तोते को ब्लोअर के सामने रख दिया। डॉक्टर की बताई दवा खिलाई, तो उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार रात उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर पुलिस ने उनसे संपर्क किया और मामला हनुमंत विहार थाने में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed