फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The district's ranking on the CM dashboard improved marginally, remaining at 54th position.

Kanpur News: सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग में मामूली सुधार, 54वें पायदान पर अटका

Tue, 13 Jan 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The district's ranking on the CM dashboard improved marginally, remaining at 54th position.
कानपुर। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी दिसंबर की रिपोर्ट में 10 अंकों का सुधार करते हुए 8.49 अंक हासिल कर जिला 54वें स्थान पर पहुंच पाया। नवंबर में 64वां स्थान मिला था।
विज्ञापन




सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज दिव्यांग पेंशन, मातृत्व-शिशु एवं बालिका योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास और जल जीवन मिशन जैसी अहम योजनाओं के मूल्यांकन में दिसंबर में जिला 33वें स्थान पर रहा। नवंबर में यह रैंकिंग 59वीं थी। यानी 26 रैंक का सुधार जरूर हुआ। जिले की सबसे कमजोर कड़ी राजस्व कार्य साबित हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, सरकारी कर राजस्व और कुल राजस्व प्राप्ति समेत 68 परियोजनाओं के मूल्यांकन में कानपुर दिसंबर में 63वें स्थान पर ही रहा। नवंबर में भी यही स्थिति थी। अक्तूबर में जिला 62वें और सितंबर में 71वें स्थान पर था। ये आंकड़े सीएम डैशबोर्ड में अंकों और रैंकिंग में हुआ मामूली सुधार जिला प्रशासन के लिए राहत से ज्यादा चेतावनी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed