फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dilapidated road troubles students and teachers at ITI Naurangabad

Kanpur News: बदहाल मार्ग से आईटीआई नौरंगाबाद के छात्र व शिक्षक परेशान

Mon, 20 Oct 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated road troubles students and teachers at ITI Naurangabad
कानपुर। कल्याणपुर ब्लॉक के ग्राम नौरंगाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तक जाने वाला मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। इससे छात्रों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार छात्र गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य चंदन चौरसिया के अनुसार केवल विद्यार्थियों ही नहीं बल्कि शिक्षक भी धूल व गड्ढों से परेशान हैं। आंखों में जलन और इंफेक्शन की समस्या आम हो गई है। पूर्व प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा का कहना है कि कच्चे मार्ग और धूल की समस्या से निजात के लिए कई बार सांसद, विधायक और प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मार्ग को पक्का कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। छात्र गौरव का कहना है कि सुबह कॉलेज पहुंचते पहुंचते कपड़े तक धूल से भर जाते हैं। राहुल और तान्या ने बताया रास्ता उबड़-खाबड़ होने से बाइक या स्कूटी फिसलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र शिवम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तकनीकी संस्थान होने के बावजूद यहां तक पहुंचने का रास्ता गांव के कच्चे मार्ग जैसा है। छात्रा सोनम ने बताया कि बरसात में तो हाथों में जूते चप्पल लेकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed